कब आयेगी UP SI Bharti 2025? चार महिने बाद भी नहीं निकली वैकेंसी, टूट रहा उम्मीदवारों का सब्र

UP SI Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती से संबंधित जानकारी लगभग चार महिने पहले दी गई थी लेकिन अभी तक भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है।

Sonal Verma
Published on: 11 Aug 2025 4:10 PM IST
UP SI Bharti 2025
X

UP SI Bharti 2025

UP SI Bharti 2025: लाखों अभ्यर्थी काफी समय से यूपी पुलिस एसआई और कांस्टेबल भर्ती शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद लगाई जा रही थी कि जुलाई में भर्ती से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना जारी हो जाएगी के साथ-साथ पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी लेकिन लगभग आधा अगस्त बीत जाने के बाद भी भर्ती से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई। ऐसे में यूपी पुलिस एसआई और कांस्टेबल भर्ती जारी होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के बीच मायूसी छायी है। उम्मीदवारों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है और बड़ी संख्या में अभ्यर्थी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भर्ती जल्द से जल्द शुरू करने की मांग उठ रही हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती बोर्ड अपनी ही कही बात पूरी नहीं कर पा रहा है।

मार्च में दी गई थी भर्ती की जानकारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से मार्च में आरक्षी भर्ती के संबंध में जानकारी साझा की गई थी। इसमें यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आधिकारिक रूप से जानकारी दी थी कि आरक्षी स्तर के कुल-19220 पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है। इसके अलावा, यह भी जानकारी सामने आई थी कि एसआई के 4,543 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। समय-समय पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की बात सुनी जा रही है, लेकिन अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर अपने मन की बात लिख रहे हैं।

यूजर्स का रिएक्शन

एक और यूजर ने लिखा, "पिछले 4 महीनों में मुख्यमंत्री से लेकर DGP 20 बार यूपी पुलिस और एसआई भर्ती को लेकर बात कर चुके लेकिन अभी तक भर्ती नहीं दे पाए। छात्रों को और कितना इंतजार करना पड़ेगा।"

एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "आपने खुद अभ्यर्थियों को ट्वीट के माध्यम से बताया और अगर आपने कोई जानकारी सार्वजनिक की थी, तो उसका निर्वहन करना भी आपकी जिम्मेदारी है। झूठे आश्वासन तो सुने हैं, पर अगर भर्ती बोर्ड भी अपनी कही बात से मुकर जाए, तो फिर अभ्यर्थियों का भरोसा टूटना तय है।"

1 / 5
Your Score0/ 5
Sonal Verma
ABOUT THE AUTHOR

Sonal Verma

Sonal Verma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story