Bigg Boss 19 Promo: इस दिन शूट होगा बिग बॉस का प्रोमो, जानिए रिलीज डेट भी

Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस 19 पर लगातार कुछ ना कुछ ताज़ा अपडेट आ रही है, वहीं अब प्रोमो से जुड़ी जानकारी भी मिल गई है, आइए जानते हैं|

Shivani Tiwari
Published on: 29 Jun 2025 6:50 PM IST (Updated on: 29 Jun 2025 6:51 PM IST)
Bigg Boss 19 Contestants Name
X

Bigg Boss 19 Promo Shoot Date (Image Credit-Social Media)

Bigg Boss 19 Promo: कलर्स चैनल पर आने वाला मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 19 की जमकर चर्चा हो रही है, जब से खबर आई है कि बिग बॉस 19 बहुत ही जल्द टीवी पर दस्तक देने वाला है, तभी से दर्शक शो के लिए बेहद उत्साहित हो गए हैं और साथ ही बिग बॉस 19 से जुड़ी हर अपडेट पर अपनी नजरे गड़ाए बैठे हैं। बता दें कि बिग बॉस 19 पर लगातार कुछ ना कुछ ताज़ा अपडेट आ रही है, वहीं अब प्रोमो से जुड़ी जानकारी भी मिल गई है, आइए जानते हैं कि बिग बॉस 19 का प्रोमो कब शूट होगा और मेकर्स इसे रिलीज कब करेंगे।

बिग बॉस 19 का प्रोमो कब होगा रिलीज (Bigg Boss 19 Promo Shoot Update)

बिग बॉस 19 में कौन से कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं, दर्शकों के बीच उसकी चर्चा होने लग गई है, आए दिन मेकर्स नए एक्टर्स को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच कर रहें हैं, इसके साथ ही थीम, टास्क और शो से जुड़ी अन्य तरह की डिटेल पर से पर्दा उठा दिया गया है, लेकिन अब तक एक भी कंटेस्टेंट के नाम पर पक्की मुहर नहीं लगी है। वहीं इसी बीच प्रोमो पर भी अपडेट सामने आया है।


बिग बॉस 19 को लेकर आई ताज़ा जानकारी के मुताबिक बिग बॉस के प्रोमो की शूटिंग सलमान खान बहुत ही जल्द शुरू करेंगे। दरअसल सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए लद्दाख रवाना होने वाले हैं, लद्दाख रवाना होने से पहले ही सलमान खान प्रोमो शूट करेंगे। खबर है कि सलमान खान 8 से 12 जुलाई के बीच बिग बॉस के प्रोमो की शूटिंग खत्म कर लेंगे।

बिग बॉस 19 का प्रोमो कब होगा रिलीज (Bigg Boss 19 Promo Release Date)

बिग बॉस 19 के प्रोमो की शूटिंग 8-12 जुलाई के बीच की जाएगी, इसके बाद मेकर्स बिग बॉस का लोगो रिवील करेंगे। लोगो रिवील करने के बाद जुलाई के अंत तक बिग बॉस का प्रोमो जारी किया जाएगा। वहीं बताते चलें कि बिग बॉस 19 जुलाई अंत में टीवी पर दस्तक देने वाला था, लेकिन फिर खबर आई कि बिग बॉस 19 अगस्त मिड में कलर्स टीवी पर दस्तक दे सकता है, हालांकि अब तक प्रीमियर की डेट रिवील नहीं की गई है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story