Coolie Trailer: रजनीकांत की कुली का ट्रेलर कब होगा रिलीज, नोट कर लें डेट

Coolie Trailer Release Date: कुली को लेकर हो रही लगातार चर्चाओं के बीच ट्रेलर से जुड़ी दिलचस्प अपडेट सामने आ गई है, आइए जानते हैं कि कुली फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा।

Shivani Tiwari
Published on: 15 July 2025 1:30 PM IST
Coolie Trailer Release Date
X

Coolie Trailer Release Date

Coolie Trailer Release Date: अभिनेता रजनीकांत अपनी फिल्म कुली को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं, फिल्म 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है और रजनीकांत के फैंस अपनी उत्सुकता कंट्रोल नहीं कर पा रहें हैं, जी हां! बता दें कि रजनीकांत एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनके महज नाम से ही फिल्में हिट हो जाया करतीं हैं। वहीं जैसा क्रेज उनकी फिल्म कुली को लेकर बना है, उससे साफ है कि ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त गर्दा उड़ा सकती है। कुली को लेकर हो रही लगातार चर्चाओं के बीच ट्रेलर से जुड़ी दिलचस्प अपडेट सामने आ गई है, आइए जानते हैं कि कुली फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा।

कब रिलीज होगा कुली का ट्रेलर (Coolie Film Trailer)

रजनीकांत की फिल्म कुली को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, जिस तरह से फिल्म को लेकर चर्चाएं हो रहीं हैं, उसे देख यही लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अभी हाल ही में कुली फिल्म का एक गाना रिलीज हुआ था, जिसमें पूजा हेगड़े नजर आईं थीं, पूजा हेगड़े पर फिल्माया गया कुली का गाना यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है।


कुली का धमाकेदार गाना रिलीज करने के बाद, अब यह भी जानकारी सामने आ चुकी है कि कुली फिल्म का ट्रेलर कब लॉन्च होगा। जी हां! कुली फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज ने ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा की। लोकेश कनगराज ने बताया कि कुली फिल्म का ट्रेलर 2 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। यानी कि दर्शक 2 अगस्त को होने वाले बड़े धमाके के लिए तैयार हो जाएं।

कुली फिल्म स्टार कास्ट (Coolie Film Star Cast)

सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म कुली में बेहतरीन एक्टर्स नजर आएंगे, जैसे कि - नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट। वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान का कुली फिल्म में कैमियो भी होने वाला है। कुली 14 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, वहीं इसी दिन Hrithik Roshan की फिल्म वॉर 2 भी रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story