क्या Deepika Padukone और Ranveer Singh का होने वाला है तलाक, सामने आई बड़ी वजह

Is Deepika Padukone Ranveer Singh Divorce: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच बड़ी दूरियां क्या दोनों के बीच होने वाला है तलाक

Shikha Tiwari
Published on: 8 July 2025 5:14 PM IST
Deepika Padukone Ranveer Singh Divorce Rumores
X

Is Deepika Padukone Ranveer Singh Divorce (Image Credit- Social Media)

Deepika Padukone Ranveer Singh News: बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर अपनी केमिस्ट्री की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। रणवीर सिंह अक्सर पब्लिक प्लेस पर भी अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण पर प्यार लुटाना नहीं भूलते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर साथ में अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनों के बीच का प्यार देखकर हर कोई इनकी केमिस्ट्री की तारीफ करता है। पिछले साल ही दोनों कपल के घर पर एक बेटी का जन्म हुआ है। लेकिन अब जाकर सोशल मीडिया पर दोनों के बीच तकरार की खबरें वायरल हो रही है। चलिए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह

क्या दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का होने वाला है तलाक (Is Deepika Padukone Ranveer Singh Divorce)-

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शादी 14 नवंबर 2018 को हुई थी। दोनों की मुलाकात रामलीला सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर उसके बाद वो दोस्ती प्यार और फिर विवाह में तबदील हुई। दोनों कपल के घर 2025 में एक बेटी का आगमन हुआ। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें वायरल हो रही है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच सबकुछ सहीं नहीं चल रहा है। जिसके पीछे की वजह है दीपिका पादुकोण द्वारा रणवीर सिंह को बर्थ-डे विश ना किया जाना, कल रणवीर सिंह का जन्मदिन था। लेकिन दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को उनकी जन्मदिन पर उनको बधाई नहीं दी है। इसके साथ ही कल रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का टीजर रिलीज हुआ है। जिसकी तारीफ हर किसी ने की और रणवीर सिंह को उनकी आने वाली फिल्म के लिए बाधाई दिया। लेकिन दीपिका पादुकोण ने एक भी पोस्ट नहीं किया। इसके अलावा रणवीर सिंह ने अपने इंस्टा के सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। जिसके बाद दोनों के अलग होने की खबरें और भी ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब इन सबके पीछे की वजह क्या है ये तो ये दोनों ही बता सकते हैं।


दीपिका पादुकोण की आखिरी पोस्ट उनके पिता को उनके द्वारा बर्थे-डे विश किया जाना है।



1 / 4
Your Score0/ 4
Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story