Dhadak 2 Trailer: जो सपना तुम देख रही हो ना उसमें मेरे लिए कोई जगह नहीं, धड़क 2 का ट्रेलर जारी

Dhadak 2 Trailer Review: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 का ट्रेलर रिलीज, जानिए कैसा है फिल्म का ट्रेलर

Shikha Tiwari
Published on: 11 July 2025 2:50 PM IST
Dhadak 2 Trailer
X

Dhadak 2 Trailer Review (Image Credit-Social Media)

Dhadak 2 Trailer: धड़क फ्रैंचाइजी की दूसरी किस्त आने वाली है। लेकिन इस बार फिल्म की कहानी के साथ ही साथ फिल्म के किरदार भी बदल गए हैं। धड़क के पहले भाग में जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिली थी। तो वहीं धड़क के दूसरे भाग में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसका दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार था। चलिए जानते हैं कैसा है फिल्म Dhadak 2 का ट्रेलर

धड़क 2 ट्रेलर रिव्यू (Dhadak 2 Trailer Review In Hindi)-

कल फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्टर जारी किया था। जिसमें तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को नजर आई है। पोस्टर जारी कर करण जौहर ने बताया कि Dhadak 2 का ट्रेलर 11 जुलाई 2025 को रिलीज होगा। और आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत के बीच अटूट प्रेम-कहानी देखने को मिली है। कैसे अपने प्यार को बचाने के लिए और साथ रहने के लिए दोनों इस समाज से लड़ते हैं। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। फिल्म के ट्रेलर के बाद अब दर्शकों को फिल्म के रिलीज का इंतजार है। फिल्म अगले महीने 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अभिनीत, शाजिया इकबाल द्वारा निर्देशित धड़क 2 साल 2018 की हिट धड़क का अगला भाग है, जिसमें मूल रूप से ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में थे। यह रोमांटिक ड्रामा आज की दुनिया में पहचान, शक्ति और प्यार की भावनात्मक कीमत के विषयों पर गहराई से प्रकाश डालता है। धड़क 2 को धर्मा प्रोडक्शंस, ज़ी स्टूडियोज़ और क्लाउड 9 पिक्चर्स के बैनर तले करण जौहर, हीरू जौहर, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा, उमेश बंसल, मीनू अरोड़ा और अदार पूनावाला द्वारा समर्थित किया गया है। सिद्धांत और तृप्ति के साथ, आगामी फिल्म में विपिन शर्मा, मंजिरी पुपाला, दीक्षा जोशी, प्रियांक तिवारी, अमित जाट, मयंक खन्ना और अश्वंत लोधी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story