TRENDING TAGS :
Dharmendra Upcoming Movie: धर्मेंद्र आखिरी बार इस फिल्म में आएंगे नजर, जाने किस दिन होगी फिल्म रिलीज
Dharmendra New Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म कौन-सी है, चलिए जानते हैं
Dharmendra Health News (Image Credit- Social Media)
Dharmendra Last Movie: बॉलीवुड के ही-मैन Dharmendra 89 साल के हो गए हैं। लेकिन अभी तक उन्होंने फिल्मों में अभिनय करना नहीं छोड़ा। Dharmendra का आज मुंबई के ब्रिंच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन की झूठी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ना केवल Dharmendra के परिवार से जुड़े लोग ही अपितु बॉलीवुड के बड़े-बड़े अभिनेता Dharmendra को देखने के लिए अस्पताल पहुँच रहे हैं। तो वहीं Dharmendra के निधन के बाद उनके फैंस समेत उनके चाहने वाले काफी ज्यादा दुखी हैं। जैसे ही Dharmendra के बीमार होने की खबर आई उनके लिए हर तरफ पूजा-अर्चना की जानी शुरू हो गई थी। लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था। चलिए जानते हैं Dharmendra आने वाले दिनों में किस फिल्म में नजर आएंगे।
धर्मेंद्र की अपकमिंग फिल्म (Dharmendra Upcoming Movie)-
Dharmendra बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। Dharmendra ने अपने करियर की शुरूआत 1960 के दशक की फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से की थी। उस समय Dharmendra को उस फिल्म के लिए 51 रूपए फीस मिली थी। लेकिन उसके बाद Dharmendra ने रूकने का नाम नहीं लिया। उन्होंने शोले से लेकर धर्मवीर, मेरा गाँव मेरा देश, सीता-गीता जैसी 300 से भी अधिक फिल्मों में काम किया। तो वहीं Dharmendra को आखिरी बार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। उस फिल्म में Dharmendra ने रणवीर सिंह के दादा का किरदार निभाया था। फिल्म में भी Dharmendra का निधन हो जाता है।
तो वहीं बता दे कि Dharmendra की आखिरी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी नहीं है। बल्कि Dharmendra की आखिरी फिल्म इक्कीस है, जोकि एक युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में श्वेता बच्चन के बेटे अगस्तय नंदा लीड रोल में हैं। तो वहीं Dharmendra इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा उत्साहित थे। फिल्म का उन्होंने ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। तो वहीं Dharmendra की आखिरी फिल्म इक्कीस सिनेमाघरों में 25 नवंबर 2025 को रिलीज होगी।


