Bhojpuri Gana: दिल पे चलाई छुरियां का भोजपुरी वर्जन, यूट्यूब पर काट रहा गदर

Dil Pe Chalai Churiya Bhojpuri Song: दिल पे चलाई छुरियां का भोजपुरी वर्जन भी रिलीज हो गया है, जो यूट्यूब पर जबरदस्त गर्दा उड़ाए हुए है, आइए आपको भी दिखाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 23 July 2025 12:30 PM IST
Dil Pe Chalai Churiya Bhojpuri Song
X

Dil Pe Chalai Churiya Bhojpuri Song

Dil Pe Chalai Churiya Bhojpuri Song: सोशल मीडिया पर पिछले काफी समय से दिल पे चलाई छुरियां गाना जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है, जब से राजू कलाकार नाम के शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तभी से ये गाना सुर्खियों में छाया हुआ है, जी हां! राजू कलाकार आज के समय में स्टार बन चुके हैं, ये गाना ट्रेंड में आने के बाद इसका ट्रेडिंग वर्जन भी रिलीज किया गया, जिस पर मिलियंस में व्यूज आ चुके हैं, सोशल मीडिया पर कुछ ट्रेंड कर रहा हो और भोजपुरी में उस पर गाना ना बनाया जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता, तो फिर क्या था, अब दिल पे चलाई छुरियां का भोजपुरी वर्जन भी रिलीज हो गया है, जो यूट्यूब पर जबरदस्त गर्दा उड़ाए हुए है, आइए आपको भी दिखाते हैं।

दिल पे चलाई छुरियां भोजपुरी वर्जन (Dil Pe Chalai Churiya Bhojpuri Trending Song)

ट्रेंडिंग संग दिल पे चलाई छुरियां का भोजपुरी वर्जन भी आ गया है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, भोजपुरी वर्जन को इतना अधिक पसंद किया जा रहा है कि यह यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में भी बना हुआ है, जी हां! बता दें कि दिल पे चलाई छुरियां के भोजपुरी वर्जन को भोजपुरी गायक समर सिंह ने अपनी आवाज दी है, समर सिंह के साथ ही सिंगर खुश्बू तिवारी ने भी गाना गाया है।

जिस तरह दिल पे चलाई छुरियां के हिंदी वर्जन को प्यार मिला, उससे जबरदस्त रिस्पांस भोजपुरी वर्जन को मिल रहा है। इस गाने को समर सिंह के साथ ही भोजपुरी की हसीना मौसम पर फिल्माया गया है। समर सिंह और मौसम की गाने में बहुत ही धांसू केमेस्ट्री नजर आ रही है, दर्शक इस गाने को बार-बार सुन रहें हैं। बताते चलें कि दिल पे चलाई छुरियां के भोजपुरी वर्जन को विक्की विशाल ने लिखा है, जबकि म्यूजिक रोशन सिंह ने दिया है, आशीष सत्यार्थी म्यूजिक वीडियो के निर्देशक हैं। दिल पे चलाई छुरियां का भोजपुरी वर्जन यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है, अब तक इस गाने पर 4 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं, व्यूज के आंकड़े लगातार बढ़ ही रहें हैं, वहीं कमेंट बॉक्स में भी दर्शक गाने की खूब तारीफ कर रहें हैं।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story