Kajol Fees: प्रोडक्शन खुद का, फिर भी मां मूवी के लिए काजोल ने ली करोड़ों फीस

Kajol Movie Maa: काजोल ने फिल्म Maa से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताई है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 26 Jun 2025 5:43 PM IST
Kajol Fees: प्रोडक्शन खुद का, फिर भी मां मूवी के लिए काजोल ने ली करोड़ों फीस
X

Kajol Movie Maa: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल लंबे समय बाद थिएटरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं, जी हां! उनकी फिल्म मां 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहें हैं, इस हॉरर सुपरनैचुरल फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, दिलचस्प बात तो यह है कि यदि आप दो टिकट खरीदते हैं तो दो के साथ एक टिकट आपको फ्री मिलेगा, हालांकि ये ऑफर सिर्फ कल तक के लिए ही है। फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ कुछ घंटों का समय बचा है और इसी बीच काजोल ने फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताई है, आइए जानते हैं।

काजोल ने मां के लिए ली मोटी रकम

काजोल पहली बार एक हॉरर सुपरनैचुरल फिल्म में काम करते नजर आएंगी, उन्हें एक अलग किरदार में देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। काजोल ने अपनी इस फिल्म का जमकर प्रोमोशन किया है, जहां कल फिल्म रिलीज होने वाली है, वहीं काजोल ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने ही प्रोडक्शन तले बनी फिल्म के लिए मोटी फीस है, हालांकि काजोल ने यह नहीं बताया कि उन्होंने कितनी फीस ली है।


बता दें कि काजोल की अपकमिंग फिल्म मां उनके और अजय देवगन के प्रोडक्शन तले बनाई गई है। ऐसे में जब काजोल से सवाल किया गया था होम प्रोडक्शन में बनीं इस फिल्म के लिए उन्होंने फीस ली है, जिसके जवाब में काजोल कहतीं हैं, "हां बिल्कुल! चैरिटी नहीं हूं मैं। सब घर की बात नहीं होती है।" काजोल के इस बयान से साफ हो गया है कि उन्होंने मां मूवी के लिए फीस ली है, लेकिन कितनी ये बात अब तक सामने नहीं आई है।

मां मूवी रिलीज डेट

काजोल की अपकमिंग फिल्म मां 27 जून को रिलीज हो रही है, फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है। इस फिल्म में काजोल के साथ ही रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता जैसे कलाकार हैं। फिल्म को कल से आप अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story