Saiyaara 2: क्या बनेगा सैयारा का सीक्वल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर, जाने सच

Saiyaara 2 Movie: सैयारा मूवी की सफलता के बाद क्या मोहित सूरी लेकर आएंगे सैयारा का सीक्वल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पोस्टर

Shikha Tiwari
Published on: 23 July 2025 1:05 PM IST
Saiyaara 2 Fake Poster Viral
X

Is Saiyaara 2 Come (Image Credit- Social Media)

Saiyaara 2 Movie: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा इस समय बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। हर तरफ इसी फिल्म के चर्चे हो रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में ही 100 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर लिया था। और अभी भी सैयारा मूवी बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर रही है और रूकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार और मंगलवार के दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। फिल्म की तारीफ ना केवल आम जनता ही कर रही है, अपितु सेलेब्स को भी ये फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही है। ऋद्धा कपूर ने भी इस फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है और कहा है कि उनको इस फिल्म से आशिकी हो गई है। तो वहीं इन सबके बीच सोशल मीडिया पर Saiyaara 2 का पोस्टर वायरल हो रहा है। चलिए जानते हैं इस वायरल हो रहे पोस्टर की सच्चाई

क्या बनने जा रही है सैयारा 2 (Is Saiyaara 2 Coming)-

मोहित सूरी की फिल्म सैयारा को लेकर जिस तरह का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। वैसा शायद ही बहुत कम फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज देखने को मिला है। सैयारा इस साल की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। मोहित सूरी ने कभी ये सोचा भी नहीं होगा कि उनकी फिल्म Saiyaara इस कदर बॉक्स ऑफिस पर छा जाएगी। इससे पहले उनकी फिल्म आशिकी 2 को लेकर भी दर्शकों के बीच कुछ इसी तरह का जुनून देखने को मिला था।

सैयारा मूवी की सफलता के बाद सोशल मीडिया पर इसके सीक्वल के चर्चे होने लगे हैं। यहीं नहीं सोशल मीडिया पर Saiyaara 2 का पोस्टर भी वायरल होने लगा है। जिसमें वाणी और ऋषि के साथ उनके बच्चे को दिखाया गया है। बता दे कि सोशल मीडिया पर Saiyaara 2 का जो पोस्टर वायरल हो रहा है वो एआई द्वारा जनरेटेड है, जोकि बिल्कुल फेक है।


यदि सैयारा का सीक्वल बनेगा तो इसपर इसके मेकर्स खुद ही ऑफिशियल जानकारी शेयर करेंगे। लेकिन अभी तक मेकर्स ने किसी प्रकार का ऑफिशियल जानकारी नहीं शेयर किया है। इसलिए अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी कि Saiyaara 2 बनेगी।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story