Parag Tyagi Video: शेफाली जरीवाला की अस्थि को सीने से लगा खूब रोए पराग, जुहू बीच पर किया विसर्जन

Parag Tyagi Video: 28 जून की शाम को शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार किया गया, वहीं 29 जून को उनकी अस्थियों का विसर्जन हुआ|

Shivani Tiwari
Published on: 29 Jun 2025 3:32 PM IST
Parag Tyagi Video
X

Parag Tyagi Video

Parag Tyagi Video: शेफाली जरीवाला के निधन की खबर सुन मनोरंजन जगत में मातम छाया हुआ है, सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज शेफाली जरीवाला के लिए दुख जाहिर कर रहें हैं, साथ ही फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स भी शेफाली को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहें हैं। सोशल मीडिया पर शेफाली जरीवाला के पुराने Videos धड़ल्ले से वायरल हो रहें हैं। 28 जून की शाम को शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार किया गया, वहीं 29 जून को उनकी अस्थियों का विसर्जन हुआ, इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का है, आइए आपको भी दिखाते हैं।

पराग त्यागी ने किया अस्थि विसर्जन (Parag Tyagi Latest Video Viral)

शेफाली जरीवाला तो चली गईं, लेकिन अपने पीछे अपना रोता बिलखता परिवार छोड़ गईं, सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि फैंस और दोस्त भी सदमे में हैं। शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी पर क्या बीत रही होगी, ये समझ पाना मुश्किल है, वे अंदर ही अंदर टूट गए हैं। पराग त्यागी के नई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहें हैं, एक वीडियो शेफाली के अंतिम संस्कार के समय का है, जिसमें पराग एक आख़िरी बार शेफाली के माथे पर किस करते हैं, उनके सिर की सहराते हैं, इस वीडियो ने हर किसी को रुला दिया।

वहीं अब शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का एक नया वीडियो सामने आया है, जो कि अस्थि विसर्जन के दौरान का है। पराग का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वे शेफाली जरीवाला की अस्थियां लिए उसे सीने से लगाकर खूब रो रहें हैं, परिवार के लोग उन्हें संभालते दिख रहें हैं। इसके बाद पराग परिवार के साथ शेफाली जरीवाला की अस्थियां का विसर्जन करने जुहू बीच जाते हैं और वहां पर शेफाली की अस्थियों का विसर्जन कर देते हैं।

पराग त्यागी के इस वीडियो को देख नेटीजेंस की आंखें भी नम हो गई है, वे दुख जाहिर करते हुए पराग को सांत्वना दे रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, "पराग और परिवार के लिए कितना मुश्किल समय है, भगवान इन्हें हिम्मत दे।" दूसरे ने लिखा, "ये दुख बहुत बड़ा है।" इसी तरह कमेंट बॉक्स में कई सारे कमेंट्स पढ़ने को मिल रहें हैं।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story