Tanvi The Great Review: जानिए कैसी है अनुपम खेर की तन्वी द ग्रेट, आया फर्स्ट रिव्यू

Tanvi The Great First Review: अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट का फर्स्ट रिव्यू सामने आ चुका है, आइए जानते हैं फिल्म कैसी है।

Shivani Tiwari
Published on: 14 July 2025 6:13 PM IST
Tanvi The Great First Review
X

Tanvi The Great First Review

Tanvi The Great First Review: अनुपम खेर अपनी फिल्म तन्वी द ग्रेट की वजह से चर्चाओं में हैं, ये फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है, फिल्म की कहानी बहुत ही प्रेरणादायक है। बता दें कि अनुपम खेर की इस फिल्म की जमकर चर्चा हो रही है, जिसमें अभिनेत्री शुभांगी दत्त अहम किरदार निभाते नजर आ रहीं हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही अनुपम खेर की इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी इस फिल्म को देख चुकीं हैं, वहीं अब अनुपम खेर की इस फिल्म का फर्स्ट रिव्यू भी सामने आ चुका है, आइए जानते हैं फिल्म कैसी है।

तन्वी द ग्रेट फर्स्ट रिव्यू

अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट की कई स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जा चुकी है, जिन लोगों ने फिल्म देखी है, सभी ने फिल्म की खूब तारीफ की है। जी हां! दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी अनुपम खेर की इस फिल्म की खूब तारीफ की, वहीं अब फिल्ममेकर शेखर कपूर भी तन्वी द ग्रेट फिल्म देखने के बाद उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

शेखर कपूर ने ट्विटर पर फिल्म की तारीफ में एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। शेखर कपूर ने लिखा, "प्यारे अनुपम खेर...तुमने अपनी फिल्म तन्वी द ग्रेट से हमारा दिल चुरा लिया है। मुझे पता था कि आप एक अच्छी फिल्म बनाएंगे, लेकिन आप महानता की ओर बढ़ गए। आपके प्रयासों के लिए, आपके दिल के लिए, हमारे आर्म्ड फोर्सेज पर आपके गर्व के लिए, और अपने किरदारों की गहरी समझ के लिए आपको आशीर्वाद। और शुभांगी दत्त को उनके शानदार अभिनय के लिए बधाई।" शेखर कपूर अनुपम खेर की इस फिल्म से इंप्रेस हो चुके हैं। सिर्फ शेखर कपूर ही नहीं, बल्कि स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म देख चुके अब तक सभी लोगों द्वारा फिल्म की खूब तारीफ की जा रही है।

तन्वी द ग्रेट स्टार कास्ट

अनुपम खेर की इस फिल्म में शुभांगी दत्त लीड रोल में हैं, बता दें कि शुभांगी दत्त की ये पहली फिल्म है। उनके साथ ही इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी और करण ट्रैकर भी मुख्य किरदारों में हैं। अनुपमा खेर ने इस फिल्म को निर्देशित किया है, साथ ही उन्होंने एक खास रोल भी फिल्म में अदा किया है। ये फिल्म 18 जुलाई से बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story