Thug Life OTT Release: ठग लाइफ़ ओटीटी पर रिलीज़, बॉक्स ऑफिस पर थी फ्लॉप, जानिए टोटल कलेक्शन

Thug Life OTT Release: कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ़ ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक दे चुकी है, आइए जानते हैं कि फिल्म को किस ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 3 July 2025 11:53 AM IST
Thug Life OTT Release
X

Thug Life OTT Release

Thug Life OTT Release: कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ़ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज था, वैसे बता दें कि कमल हासन की सभी फिल्मों को लेकर उनके फैंस बहुत अधिक एक्साइटेड रहते हैं, जब ठग लाइफ़ रिलीज हुई थी तो दर्शकों को फिल्म से बहुत अधिक उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने जिस तरह की प्रतिक्रिया दी, वह हैरान कर देनी वाली थी। ठग लाइफ़ फिल्म को नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला, यहां तक कि बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म फुस्स रही, वहीं अब फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक दे चुकी है, आइए जानते हैं कि फिल्म को किस ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं।

ठग लाइफ़ ओटीटी प्लेटफार्म पर हुई रिलीज़

कमल हासन की ठग लाइफ़ ने दर्शकों को निराश कर दिया था, फिल्म का जैसा नाम है इस फिल्म ने दर्शकों के साथ बिल्कुल वैसा ही काम किया, कमल हासन की इस फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम ने किया था, मणि रत्नम एक से एक बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, उनकी इस फिल्म को देख फैंस और दर्शकों ने कमल हासन व मणि रत्नम पर नाराजगी भी जाहिर की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई थी।


वहीं अब ठग लाइफ़ ओटीटी प्लेटफार्म पर भी दस्तक दे चुकी है। जी हां! जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए हैं, या ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे, वे अब इस फिल्म को घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं, क्योंकि ठग लाइफ 3 जुलाई यानी कि आज से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में स्ट्रीम हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर ठग लाइफ़ का जादू तो नहीं चला, अब देखना होगा कि ओटीटी प्लेटफार्म पर इसे कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।


वहीं ठग लाइफ़ के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन (Thug Life Box Office Collections) के बारे में बताएं तो दुनियाभर में इस फिल्म ने 85.5 करोड़ का कारोबार किया था। 200 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म कमल हासन के करियर की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म बन चुकी है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story