TRENDING TAGS :
Don 3: विक्रांत मैसी नहीं, डॉन 3 में विलेन बनेगा ये साउथ एक्टर, हुआ बड़ा बदलाव
Don 3 Movie: डॉन 3 से जुड़ी जो ताजा अपडेट सामने आ रही है, उसे सुन फैंस और दर्शक निराश हो सकते हैं|
Don 3 Movie: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर सुर्खियों में छाएं हुए हैं, बता दें कि हाल ही में धुरंधर मूवी का टीजर सामने आया था, जिसे शानदार प्रतिक्रिया मिली, धुरंधर फिल्म के साथ ही रणवीर सिंह अपनी एक और मोस्ट चर्चित फिल्म डॉन 3 को लेकर भी खबरों में बनें हुए हैं, जिससे जुड़ी आए दिन नई अपडेट सामने आ रही है, वहीं अब डॉन 3 से जुड़ी जो ताजा अपडेट सामने आ रही है, उसे सुन फैंस और दर्शक निराश हो सकते हैं, जी हां! आइए बताते हैं।
बदल गया डॉन 3 का विलेन (Don 3 Villain)
बता दें कि डॉन 3 में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, रणवीर सिंह के साथ ही इस फिल्म में कृति सेनन और विक्रांत मैसी के भी होने की खबरें हैं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्रांत मैसी फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आने वाले थे, लेकिन अब जो खबर आई है उसे सुन दर्शक निराश होने वाले हैं, जी हां! क्योंकि विक्रांत मैसी अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।
डॉन 3 से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जिसके मुताबिक डॉन 3 से विक्रांत मैसी का पत्ता कट गया है, विक्रांत मैसी की जगह इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने ले ली है, यानी कि विजय देवरकोंडा अब डॉन 3 में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि अब तक मेकर्स द्वारा विजय देवरकोंडा के फिल्म में शामिल होने की खबरों पर ऑफशियल बयान नहीं दिया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रहीं हैं कि विजय देवरकोंडा ने डॉन 3 में विक्रांत मैसी की रिप्लेस कर दिया है।
कब रिलीज होगी डॉन 3
फरहान अख्तर की डॉन 3 जबरदस्त सुर्खियों में है, बहुत ही जल्द फिल्म पर काम शुरू होने जा रहा है, फरहान अख्तर लंदन में है और फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन देख रहें हैं। वहीं डॉन 3 में अभिनेत्री कियारा आडवाणी नजर आने वालीं थीं, लेकिन प्रेग्नेंसी के कारण कियारा आडवाणी ने फिल्म छोड़ दी और अब कृति सेनन की झोली में ये फिल्म पहुंच गई है। उम्मीद है कि शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा भी डॉन 3 में कैमियो करते दिखाई दे सकते हैं। फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने जा रही फिल्म डॉन 3 की शूटिंग अगले साल शुरू की जाएगी और साल के अंत तक यह सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।


