Yeh Rishta Kya Kehlata hai: कड़वी बातें सुना अभिरा संग रिश्ता खत्म करेगा अरमान, होगी अंशुमन-अभिरा की सगाई

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अरमान अभिरा को कड़वी बातें सुना रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 3 July 2025 5:54 PM IST
Yeh Rishta Kya Kehlata hai
X

Yeh Rishta Kya Kehlata hai 

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में काफी धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहा है, अरमान अभिरा को सच बताने ही वाला होता है कि गीतांजलि अरमान को रोक लेती है, वह अरमान को मायरा सच अभिरा को बताने के लिए मना करती है। वहीं जहां दर्शकों को लगा था कि अब अभिरा के सामने मायरा का सच बाहर आ जाएगा, लेकिन मेकर्स ने इस ट्विस्ट से पर्दा उठाने के बजाय कहानी को थोड़ा लंबा खींच दिया है। अब कहानी में एक नया ड्रामा शुरू हो चुका है, अरमान अभिरा को मायरा का सच ना बताने के लिए मजबूर हो जाएगा, आइए जानते हैं क्यों।

अभिरा को कड़वी बातें सुनाएगा अरमान (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming)

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अरमान अभिरा को कड़वी बातें सुना रहा है। सीरियल के हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया कि गीतांजलि अरमान को अभिरा का सच बताने से रोकती है, वहीं दादी सा भी नहीं चाहती कि अरमान अभिरा को सच बताए, क्योंकि दादी सा चाहतीं हैं कि अभिरा मूव ऑन करे और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करे। दादी सा अरमान को धमकी देती है कि यदि उसने अभिरा को मायरा का सच बताया तो वह अपनी जान दे देगी, इस डर से अरमान अपने कदम पीछे हटा लेता है।


अरमान दादी सा की वजह से अभिरा से अपने सारे रिश्ते तोड़ देता है, इतना ही नहीं, वह अभिरा को खूब खरी खोटी भी सुनाता है। अरमान अभिरा से कहता है - मुझे तुम्हें छोड़ने का कोई पछतावा नहीं है, हम दोनों का सत्य में कोई फ्यूचर नहीं है, इसलिए तलाक के पेपर पर साइन करने में मुझे 2 मिनट भी नहीं लगे। मैंने तुमसे शादी करके जो गलती की थी, उसे सुधारने का मौका मिला, इसलिए तुम ना और समय बर्बाद मत करना, क्योंकि मैं तुम्हारी जिंदगी में कभी वापस नहीं आने वाला। अरमान अभिरा को ताने मारता है, अरमान के मुंह से यह बाते सुन अभिरा शॉक्ड हो जाती है, वह रोते हुए वहां से चली जाती है और फिर वह अंशुमन संग मूव ऑन करने के लिए तैयार हो जाती है। अभिरा के इस फैसले के बाद अंशुमन और उसकी सगाई की तैयारियां भी शुरू हो जाएगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story