कछुए सी चाल को घोड़े सी रफ्तार देगा ये चुटकीभर 'मसाला', एक रात में मर्दाना ताकत को करेगा डबल!

Sexual Health: जायफल ताकत और यौन स्वास्थ्य के लिए एक असरदार प्राकृतिक उपाय है। जानें कैसे जायफल ब्लड सर्कुलेशन, स्टेमिना और कामेच्छा को बढ़ाता है।

Akriti Pandey
Published on: 18 Oct 2025 1:06 PM IST (Updated on: 18 Oct 2025 4:03 PM IST)
Male Sexual Health
X

Male Sexual Health

Male Sexual Health:आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऑफिस से घर लौटने के बाद कई बार शरीर थका हुआ और कमजोर महसूस करता है, जिससे यौन जीवन प्रभावित हो सकता है। यह समस्या कभी-कभी तो ठीक हो जाती है, लेकिन अगर यह रोज़ाना होने लगे, तो रिश्तों में भी खटास आ सकती है। पुरुषों की यौन शक्ति और डिजायर को बढ़ाने के लिए कई लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन इससे पहले कुछ नेचुरल नुस्खे अपनाना फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में जायफल एक असरदार उपाय हो सकता है, जिसे कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है।

जायफल के फायदे

ब्लड सर्कुलेशन

जायफल में प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से रक्त का प्रवाह बढ़ता है, जिससे यौन अंगों में बेहतर ब्लड फ्लो होता है और उत्तेजना में सुधार होता है। इससे इरेक्शन यानी संप्रेरणा भी बेहतर हो सकती है।

हार्मोनल बैलेंस

यौन स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कई कारणों में से एक प्रमुख कारण शरीर में सेक्स हार्मोन, यानी टेस्टोस्टेरोन का असंतुलन है। टेस्टोस्टेरोन की कमी से मर्दाना ताकत में कमी आ सकती है। कई शोधों में यह सामने आया है कि जायफल शरीर में हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे सेक्स ड्राइव और यौन जीवन में सुधार हो सकता है।

स्टेमिना और कामेच्छा में वृद्धि

जायफल का सेवन शरीर की स्टेमिना को भी बढ़ा सकता है। यह न सिर्फ यौन शक्ति में सुधार करता है, बल्कि सेक्स करने की इच्छा, यानी कामेच्छा को भी बढ़ाता है। जायफल का एक लिमिटेड मात्रा में सेवन करने से सेक्स पावर और पर्फॉर्मेंस में भी वृद्धि हो सकती है।

जायफल का सेवन कैसे करें?

जायफल का सेवन करने से पहले यह समझना जरूरी है कि इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में लेना चाहिए। दिन में एक चौथाई चम्मच जायफल के पाउडर का सेवन पर्याप्त होता है। इसे रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में मिलाकर पीना अधिक फायदेमंद होता है। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें कुछ बूंद शहद भी मिला सकते हैं। हालांकि, ज्यादा जायफल का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। इसका अधिक सेवन मतली, उल्टी, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए इसे हमेशा लिमिट में ही लें।

Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नहीं करता है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story