शुगर या बीपी, कब्ज या थायरॉइड...1-2 नहीं पूरी 50 बीमारियों पर काल बनकर टूटती है ये एक सस्ती सी चीज, बस जान लें 21 दिनों का ये फॉर्मूला!

Triphala Benefits: त्रिफला एक आयुर्वेदिक चूर्ण है जो हरड़, बहेड़ा और आंवला से बनता है। दूध के साथ इसका सेवन कई बीमारियों को दूर कर शरीर को मजबूत बनाता है।

Akriti Pandey
Published on: 18 Oct 2025 3:55 PM IST (Updated on: 18 Oct 2025 4:18 PM IST)
Triphala Benefits
X

Triphala Benefits

Triphala Benefits: भारत को जड़ी-बूटियों का खजाना माना जाता है। उत्तर से दक्षिण तक यहाँ विभिन्न औषधीय पौधे पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इन्हीं में से एक बेहद खास और प्रभावशाली जड़ी-बूटी है त्रिफला। यह तीन फलों- हरड़, बहेड़ा और आंवला से मिलकर बना होता है। त्रिफला आयुर्वेद में एक शक्तिशाली रसायन माना गया है, जो शरीर के तीनों दोष - वात, पित्त और कफ को संतुलित करता है। त्रिफला अकेले ही शरीर को कई तरह के लाभ देता है, लेकिन अगर इसे दूध के साथ रात को लिया जाए, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। त्रिफला और दूध का यह संयोजन शरीर की बीमारियों को दूर करने, मानसिक तनाव को कम करने और नींद को बेहतर बनाने में बेहद कारगर होता है।

त्रिफला और दूध का संयोजन क्यों है फायदेमंद?

त्रिफला में एंटीबायोटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को अंदर से शुद्ध करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इसका नियमित सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करता है, जिससे कब्ज, गैस, और पेट दर्द जैसी समस्याएं दूर होती हैं। दूध में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम त्रिफला के साथ मिलकर हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है।

नींद न आने और तनाव में राहत

यदि आप नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं या मानसिक तनाव से परेशान हैं, तो रात को एक गिलास दूध में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर पीना बहुत फायदेमंद रहेगा। दूध में प्राकृतिक रूप से मस्तिष्क को शांत करने वाले तत्व होते हैं, जो त्रिफला के साथ मिलकर गहरी और सुकूनभरी नींद लाने में मदद करते हैं।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

त्रिफला त्वचा के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण चेहरे को जवां बनाए रखते हैं और त्वचा को चमकदार व दाग-धब्बों से मुक्त करते हैं। यह खून को शुद्ध करता है, जिससे त्वचा पर निखार आता है। बालों की चमक और मजबूती भी बढ़ती है।

सेवन का सही समय

त्रिफला को रात के समय दूध के साथ लेना सबसे उपयुक्त होता है। क्योंकि यह वह समय होता है जब शरीर खुद की मरम्मत और सफाई करता है। त्रिफला और दूध मिलकर शरीर की अंदरूनी सफाई करते हैं और टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं।

Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नहीं करता है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story