World IVF Day 2025: क्‍या आप भी IVF से जुड़े इन 5 बड़े मिथकों को मानते हैं? डॉक्‍टर ने बताई इनकी सच्चाई

World IVF Day 2025: आईवीएफ यानी इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन एक वैज्ञानिक और सुरक्षित प्रक्रिया है, जिसमें महिला के एग और पुरुष के स्पर्म को प्रयोगशाला में मिलाकर भ्रूण तैयार किया जाता है और उसे गर्भाशय में स्थापित किया जाता है।

Ragini Sinha
Published on: 25 July 2025 11:45 AM IST
World IVF Day 2025
X

World IVF Day 2025 (SOCIAL MEDIA)

World IVF Day 2025: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती लाइफस्टाइल ने लोगों की सेहत पर गहरा असर डाला है। मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों के साथ-साथ इनफर्टिलिटी यानी बांझपन की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है। इनफर्टिलिटी के कारण कई कपल्स माता-पिता बनने का सुख नहीं पा पाते। ऐसे में IVF तकनीक उन कपल्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो संतान सुख पाना चाहते हैं।

आईवीएफ यानी इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन एक वैज्ञानिक और सुरक्षित प्रक्रिया है, जिसमें महिला के एग और पुरुष के स्पर्म को प्रयोगशाला में मिलाकर भ्रूण तैयार किया जाता है और उसे गर्भाशय में स्थापित किया जाता है। इस तकनीक ने अब तक लाखों कपल्स को माता-पिता बनने की खुशी दी है। लेकिन, इसके बारे में कई तरह के मिथक और गलत धारणाएं हैं जिनके कारण लोग IVF का सही लाभ नहीं ले पाते।


हर साल 25 जुलाई को वर्ल्ड IVF डे मनाया जाता है ताकि लोगों को IVF के बारे में जागरूक किया जा सके। इस मौके पर ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. काजल सिंहने IVF से जुड़े कुछ आम मिथक और सच्चाई बताई।

मिथक: IVF हमेशा सफल होता है।

सच्चाई: IVF की सफलता कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे महिला की उम्र, सेहत, एग और स्पर्म की गुणवत्ता। इसलिए सफलता की गारंटी नहीं होती।

मिथक: IVF से जन्मे बच्चे सामान्य नहीं होते

सच्चाई: IVF से जन्मे बच्चे भी सामान्य बच्चों की तरह स्वस्थ होते हैं। यह सिर्फ गर्भधारण की प्रक्रिया में मदद करता है।

मिथक: IVF केवल अमीरों के लिए है

सच्चाई: अब कई अस्पताल किफायती दरों पर IVF की सुविधा दे रहे हैं और कुछ जगहों पर सरकार भी मदद करती है।

मिथक: IVF बहुत दर्दनाक होता है

सच्चाई: आधुनिक तकनीक के कारण IVF प्रक्रिया आसान और लगभग बिना दर्द की होती है।

मिथक: IVF से हमेशा जुड़वां बच्चे होते हैं

सच्चाई: यह डॉक्टर और कपल्स की इच्छा पर निर्भर करता है कि कितने एम्ब्रियो लगाए जाएं।


डॉ. काजल के अनुसार, IVF एक सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीका है। जरूरी है कि लोग इससे जुड़ी गलतफहमियों को छोड़कर सही जानकारी लें और आवश्यकता पड़ने पर इसका लाभ उठाएं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Ragini Sinha
ABOUT THE AUTHOR

Ragini Sinha

Ragini Sinha is a Former News Publisher at Newstrack.com.

Next Story