Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड व तराई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा, IMD की चेतावनी जारी

Aaj ka Mausam 03 August 2025 : उत्तर भारत में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी। उत्तराखंड और तराई क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका, IMD ने दी चेतावनी।

Newstrack Network
Published on: 3 Aug 2025 6:00 AM IST (Updated on: 3 Aug 2025 6:00 AM IST)
UP Mausam
X

UP Mausam News (Social Media) 

Aaj ka Mausam 03 August 2025: सावन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में बारिश का रुख तेज हो गया है। इस वर्ष मानसून की शुरुआत से ही अधिकांश राज्यों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। अब मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए एक अहम चेतावनी जारी की है।

आज उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय एक सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बना हुआ है, जिसकी वजह से राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

इन इलाकों में हल्की, मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ बिजली गिरने का भी खतरा है।

खासतौर पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बाढ़ का खतरा बना रहेगा। मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

देश के सबसे बड़े सूबे की बात करें तो पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि राज्य के कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली के साथ तूफान आ सकता है। साथ ही, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं, मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी रविवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश या गरज-बरस के साथ बौछारें हो सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन यानी वीकेंड के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम सुहावना रहेगा। हालांकि, हल्की गर्मी भी परेशान कर सकती है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, एनसीआर में आने वाले सप्ताह तक मौसम राहत भरा बना रह सकता है। इस दौरान बारिश और हवाओं के कारण प्रदूषण का स्तर कम रहेगा, जिससे हवा अधिक ताजा और साफ बनी रहेगी। 3 से 4 अगस्त के बीच गरज-चमक और हवाओं के चलते अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।


1 / 4
Your Score0/ 4
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story