एक लाख निमंत्रण, 3 लाख रसगुल्ले..., रिजल्ट से पहले अनंत सिंह के घर ‘महाभोज’ की तैयारी; खाने-सोने की भी व्यवस्था

JDU Candidate Anant Singh: जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह के सरकारी आवास पर 23,000 स्क्वायर फीट में टेंट और पंडाल लगाए जा रहे हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 13 Nov 2025 9:53 AM IST (Updated on: 13 Nov 2025 9:59 AM IST)
JDU Candidate Anant Singh
X

JDU Candidate Anant Singh

JDU Candidate Anant Singh: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट 14 नवंबर को आ रहा है। मतगणना से पहले पटना में ‘छोटे सरकार’ के नाम से महशूर जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार अनंत सिंह के सरकारी आवास पर ‘महाभोज’ की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम में अभी समय है लेकिन अनंत सिंह के आवास पर जीत के जश्न की तैयारी अभी से शुरू हो गयी है। जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह ने 14 नवंबर को अपने घर पर आयोजित ‘महाभोज’ में शामिल होने के लिए एक लाख लोगों को निमंत्रण दिया है।

23,000 स्क्वायर फीट में लगे पंडाल

जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह के सरकारी आवास पर 23,000 स्क्वायर फीट में टेंट और पंडाल लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही महाभोज में शामिल होने वाले अतिथियों के लिए रहने, खाने और सोने की व्यवस्था भी हो रही हे। अनंत सिंह के समर्थकों ने दावा किया है कि अनंत सिंह भारी मतों से जितेंगे। चुनाव परिणाम अनंत सिंह के पक्ष में ही आएंगे और जीत की खुशी में एक लाख लोगों को दावत में शामिल होने के लिए निमंत्रण दे दिया गया है।

तीन लाख से ज्यादा बन रही मिठाइयां

महाभोज के लिए शामिल होने वाले अतिथियों का मुंह मीठा कराने के लिए तीन लाख से ज्यादा मिठाइयां और रसगुल्ले तैयार करवाये जा रहे हैं। हलवाइयों की एक बड़ी टीम मिठाई बनाने में जुटी हुई है। महाभोज में अतिथियों को तीन तरह की मिठाइयां खाने के लिए परोसी जाएगीं। जिसके लिए दो टैंकर दूध अनंत सिंह के आवास पर पहले ही मंगवा लिया गया है। महाभोज 14 नवंबर को होगा।

बिहार में रिकॉर्ड तोड़ मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार में रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि मंगलवार को दूसरे और अंतिम चरण में 68.79 फीसदी मतदान हुआ जोकि राज्य के चुनावी इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। पहले चरण में 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोनों चरणों को मिलाकर कुल मतदान 66.90 फीसदी वोटिंग हुई। जोकि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 9.6 प्रतिशत अधिक है। बिहार विधानसभा चुनाव का दो चरणों में मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर को रिजल्ट पर टिकी है। अब देखना यह है कि अगले पांच साल तक बिहार की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story