कालीकट से दोहा जा रही एयर इंडिया फ्लाइट में आई तकनीकी गड़बड़ी, 2 घंटे बाद वापस लौटे विमान

Air India Flight Returns to Calicut: एयर इंडिया की फ्लाइट IX 375 कालीकट से दोहा के लिए उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के कारण 2 घंटे बाद वापस लौट आई। फ्लाइट के केबिन एसी में आई खराबी के चलते यह निर्णय लिया गया।

Harsh Sharma
Published on: 23 July 2025 3:15 PM IST
Air India flight from Calicut to Doha faced technical problem plane returned after 2 hours
X

Air India flight from Calicut to Doha faced technical problem plane returned after 2 hours

Air India Flight Returns to Calicut: एयर इंडिया की फ्लाइट ने कालीकट से Doha के लिए उड़ान भरी, लेकिन उड़ान के 2 घंटे बाद फ्लाइट को वापस कालीकट लौटना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट में तकनीकी समस्या आ गई थी, जिसकी वजह से विमान को वापस आना पड़ा।

188 यात्री सवार थे

एयर इंडिया की फ्लाइट IX 375 ने आज सुबह 9:07 बजे कालीकट से उड़ान भरी थी। इस फ्लाइट में पायलट और क्रू मेंबर्स समेत कुल 188 लोग सवार थे। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने सुरक्षित रूप से वापस लौटने का निर्णय लिया। फ्लाइट को 11:12 बजे कालीकट एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया।

केबिन एसी में आई खराबी, एयर इंडिया ने दी जानकारी

कालीकट एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, विमान के केबिन एसी में तकनीकी खराबी आ गई थी। हालांकि, यह इमरजेंसी लैंडिंग नहीं थी, बल्कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को वापस लौटने का निर्णय लिया गया।

एयर इंडिया का बयान

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि एहतियात के तौर पर फ्लाइट को वापस बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि विमान की खराबी को जल्दी ठीक कर लिया जाएगा। अगर इसमें थोड़ा समय लगेगा, तो यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से Doha भेजा जाएगा। सभी यात्री एयरपोर्ट पर हैं और उनके लिए पानी और खाने की व्यवस्था भी की गई है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story