अमरनाथ जा रहे थे दर्शन को... रास्ते में हो गया बड़ा हादसा! 4 बसों की टक्कर, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra Accident: RFID कार्ड अनिवार्य किए गए और मार्ग को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

Priya Singh Bisen
Published on: 5 July 2025 1:14 PM IST
Amarnath Yatra Accident
X

Amarnath Yatra Accident

Amarnath Yatra Accident: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में बीते शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। डिप्टी कमिश्नर DEO रामबन ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पहलगाम काफिले का आखिरी वाहन चंद्रकोट लंगर स्थल पर अचानक नियंत्रण खो बैठा और वहां खड़े वाहनों से जा टकराया। इस टक्कर में 4 वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और 30 से अधिक यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं। हालांकि इस घटना के बाद तुरंत सभी को पास के अस्पताल ले जाया गया।

प्रशासन पहले से ही मौजूद थे घटनास्थल पर

जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद था जिससे घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी श्रद्धालुओं को अन्य वाहनों में उनके अगले पड़ाव के लिए भेज दिया गया। प्रशासन ने स्थिति को तत्काल नियंत्रण में लेकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी सामने आयी है कि फिलहाल यात्रियों को जिला अस्पताल रामबन में इलाज चल रहा है। गनीमत रही कि किसी को बहुत ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। किसी को रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। पुलिस ने मामले में जांच भी शुरू की और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और भी अधिक घनी कर दी गई है।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम

अमरनाथ यात्रा 2025 की सुरक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संयुक्त मॉक ड्रिल और भूस्खलन अभ्यास भी किए गए। इसमें सेना CRPF, जम्मू-कश्मीर पुलिस और JKSDRF शामिल थे। यात्रा मार्ग पर लगभग 581 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल CAPF कंपनियों की तैनाती, ड्रोन, CCTV और फेस रिकग्निशन डिवाइस का इस्तेमाल किया गया। इतना ही नहीं RFID कार्ड अनिवार्य किए गए और मार्ग को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story