Assembly Elections 2023: कांकेर और सुकमा में हिंसा के बीच छत्तीसगढ़ में 20 सीटों पर 70.87 फीसदी हुआ मतदान, मिजोरम में 75.68 प्रतिशत हुई वोटिंग

Assembly Elections 2023 Live Updates: छत्तीसगढ़ की 20 विधानसभा सीटों और मिजोरम की 40 सीटों पर मतदान हुआ।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 7 Nov 2023 5:00 PM IST (Updated on: 7 Nov 2023 5:37 PM IST)
Assembly Elections 2023 Live Updates Voting begins in Chhattisgarh and Mizoram
X

Assembly Elections 2023 Live Updates (Photo- Social Media)

Chhattisgarh Mizoram Assembly Elections 2023 Live Updates: सात नवंबर 2023 मंगलवार को छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों के लिए तो वहीं मिजोरम में कुल 40 सीटों के लिए मतदान हुए। सुबह से ही लोग मतदान के लिए पोलिंग सेंटर पर जुटने लगे थे। कई जगहों पर लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली। मतदान को लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले चरण में विधानसभा की 20 सीटों पर 223 उम्मीदवारों के लिए मतदाताओं ने मतदान किया।

पहले चरण में बस्तर संभाग की सभी 12 और राजनादगांव लोकसभा क्षेत्र की आठ सीटों पर मतदान हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर मतदान के लिए दो अलग-अलग समय निर्धारित किए गए थे। लेकिन फिर कांकेर और सुकमा में हिंसा हुआ। पहले चरण में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई दिग्गजों की सीटों पर मतदान हुआ। इन 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में हैं। इनमें 198 पुरुष और 25 महिला प्रत्याशी हैं। मतदान के पहले चरण में 40 लाख 78 हजार 681 वोटरों की संख्या थी। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से 5304 मतदान केंद्र बनाए गए थे। दिनभर में छत्तीसगढ़ में 20 सीटों पर 70.87 फीसदी मतदान हुआ। जबकि मिजोरम में 75.68 प्रतिशत वोटिंग हुई।

छत्तीसगढ़ में इन सीटों पर डाले गए वोट

पहले चरण की 20 सीटों में मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, जगदलपुर, चित्रकोट, बस्तर, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी पर मतदान हो रहा है। इसमें अधिकांश सीटें नक्सल प्रभावित क्षेत्र की हैं। हालांकि इनमें कुछ सीटों पर शाम 3 बजे तक वोटिंग हुई, जबकि बाकी सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदान हुआ।


Live Updates

  • 7 Nov 2023 5:26 PM IST

    Assembly Election 2023: मिजोरम और छत्तीसगढ़ में पूरा हुआ चुनाव

    छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। हालांकि यहां कांकेर और सुकमा में नक्सलियों ने कई बार हमला किया। इसमें करीब चार से पांच जवान घायल हो गए। वहीं, मिजोरम में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव हुए। 

  • 7 Nov 2023 4:42 PM IST

    Chhattisgarh Assembly Elections 2023 Voting LIVE: सबसे ज्यादा मतदान कोंडागांव

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 10 सीटों पर मतदान पूरा हो गया। बाकी 10 सीटों पर मतदान जारी और यह कुछ मिनटों समाप्त हो जाएगा। दोपहर तीन बजे तक छत्तीसगढ़ में 20 सीटों में 59.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान कोंडागांव में हुआ है, जबकि सबसे कम मतदान बीजापुर में हुआ है।

    इन सीटों पर इतने पड़े वोट

    डोंगरगढ़- 61.20

    राजनांदगांव- 62.00

    डोंगरगांव- 62.80

    खुज्जी- 67.07

    पंडरिया – 60. 40

    कवर्धा- 41.67

    खैरागढ़- 64.48

    केशकाल- 60.11

    कोंडागांव- 69.03

    नारायणपुर- 53.55

    बस्तर- 65.20

    जगदलपुर- 60.75

    चित्रकोट- 56.90

    दंतेवाड़ा- 51.90

    बीजापुर- 30.00

    कोंटा- 50.12

    मोहला-मानपुर- 73.00

    अंतागढ़ – 65.67

    भानुप्रतापुर- 68.50

    कांकेर- 68.00

  • 7 Nov 2023 4:37 PM IST

    Chhattisgarh Assembly Elections 2023 Voting LIVE: शादी करने से पहले युवक ने डाला वोट

    छत्तीसगढ़ विधासनभा चुनाव 2023 के पहले चरण की 20 सीटों में 10 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। पहले चरण के मतदान में मतदाताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अभी तक राज्य में 60.92 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। पांच बजे पहले चरण का मतदान खत्म हो जाएगा। डोंगरगढ़ के पोलिंग बूथ क्रमांक 140 पर शादी करने से पहले एक युवक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सरदार अमृत सिंह शादीशुदा जोड़े में दुल्हा बनकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ पोलिंग बूथ क्रमांक संख्या 140 पर वोट डालने पहुंचे। मतदान करने के बाद दूल्हा ने लोगों के वोट की अपील की।

  • 7 Nov 2023 3:54 PM IST

    Chhattisgarh Assembly Elections 2023 Voting LIVE: सुकमा में सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़

    छ्त्तीसगढ़ चुवान में सुकमा जिले में कई नक्सली हमले हुए हैं। अभी अभी सुकमा के ताड़मेटला और दुलेड के बीच सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस मुठभेड़ में कई जवान घायल होने की सूचना है। इस हमले में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के तीन जवान घायल हुए हैं। इन सभी को एयरलिफ्ट करके रायपुर इलाज के लिए लाया जा रहा है। 

  • 7 Nov 2023 3:44 PM IST

    Chhattisgarh Assembly Elections 2023 Voting LIVE: अब तक छत्तीसगढ़ में 44.55 फीसदी मतदान, 10 सीटों पर मतदान खत्म

    दोपहर 3 बजे तक छत्तीसगढ़ में 59.19 फीसदी और मिजोरम में 69.86 फीसदी मतदान हुआ है। इसके साथ के साथ छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। यहां पर 3 बजे तक वोटिंग होनी थी, जबकि बाकी 10 सीटों पर शाम 5 बजे मतदान पूरा होगा। नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील इलाकों में पड़ने वाली 10 सीटों पर मतदान का समय सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक निर्धारित था। इन सीटों पर चुनाव खत्म होते ही प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियां में कैद हो गई हैं।

  • 7 Nov 2023 2:58 PM IST

    Chhattisgarh Assembly Elections 2023 Voting LIVE: कांकेर मुठभेड़ में कई नक्सली के मारे या फिर घायल होने की संभावना

    छत्तीसगढ़ में हो रहे 20 सीटों पर पहले चरण के विधानसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस एक जानकारी दी। पुसिल का कहना है कि कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में नक्सलियों और बीएसएफ और डीआरजी की टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे या फिर घालय होने की संभावना है। घटना स्थल से AK47 बरामद हुई है। इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।

  • 7 Nov 2023 2:25 PM IST

    Chhattisgarh Assembly Elections 2023 Voting LIVE: नक्सलियों ने किए अब तक चार हमले

    आज जब से वोटिंग शुरू हुई है, यह चौथा नक्सली हमला है। इसमें सबसे पहले हमला सुकमा आईईडी ब्लास्ट था। फिर सुकमा के मतदान केंद्र पर फायरिंग थी। उसके बाद नारायणपुर में मतदान केंद्र की तरफ बढ़ रहे नक्सली से मुठभेड़ और पखांजुर में मुठभेड़ हुई। इन सारे हमलों को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। इस हमले में एक जवान-एक किसान घायल हुए हैं। 

  • 7 Nov 2023 2:17 PM IST

    Chhattisgarh Assembly Elections 2023 Voting LIVE: ओरछा जंगल में एसटीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

    छत्तीसगढ़ में जारी विधानसभा चुनाव के बीच नक्सली बार बार चुनाव प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच ओरछा पुलिस स्टेशन के नजदीक जंगल क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की सूचना प्राप्त हुई है। फिलहाल नक्सली भाग गए हैं। एसटीएफ के सारे जवान सुरक्षित हैं। इलाके की जवानों द्वारा तलाशी ली जा रही है। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक सूचना फैल गई कि नक्सलियों ने मतदान केंद्रों को घेर लिया है, जो गलत सूचना वायरल की गई थी। यहां पर मतदान जारी है।

  • 7 Nov 2023 2:07 PM IST

    Chhattisgarh Assembly Elections 2023 Voting LIVE: जानिए किस सीट पर कितना फीसदी हुआ मतदान?

    छत्तीसगढ़ में अब तक 44.55 फीसदी वोटिंग हुई है। जानिए 1 बजे तक किस किस सीट पर कितना मतदान हुआ।

    कोंटा- 30.27

    बीजापुर- 20.09

    दंतेवाड़ा- 41.21

    चित्रकोट- 34.16

    जगदलपुर- 45.81

    बस्तर- 44.14

    नारायणपुर- 46

    कोंडागांव-54.04

    केशकाल- 52.66

    कांकेर- 61.80

    भानुप्रतापुर- 61.83

    अंतागढ़ – 55.56

    मोहला-मानपुर- 61.83

    खुज्जी- 46.67

    डोंगरगांव- 54.04

    राजनांदगांव- 38

    डोंगरगढ़- 39

    खैरागढ़- 44.27

    कवर्धा- 41.67

    पंडरिया – 39.44

  • 7 Nov 2023 1:54 PM IST

    Chhattisgarh Assembly Elections 2023 Voting LIVE: सबसे अधिक छत्तीसगढ़ के कांकेर में पड़े वोट

    छत्तीसगढ़ और मिजोरम हो रहे विधानसभा चुनाव 2023 के दोपहर 1 बजे तक मतदान फीसदी के आंकड़े आ गए हैं। दोनों राज्य में अभी तक सबसे अधिक मतदान मिजोरम हुआ है। यहां पर सभी सीटों पर हो विधानसभा चुनाव में कुल 52.73 फीसदी तक मतदान हो चुका है। वहीं, छत्तीसगढ़ में 44.55 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। पहले की तुलना में छत्तीसगढ़ में भी मतदान फीसदी इजाफा हुआ है। प्रदेश की 20 सीटों पर पहले चरण में जारी मतदान में सबसे अधिक वोट नक्सल प्रभावित इलाके उत्तर बस्तर कांकेर में पड़े हैं। यहां पर 59.88 फीसदी मतदान हुआ है। बात अगर मिजोरम में सबसे अधिक मतदान की करें तो यहां खौजोल में 60.20 फीसदी मतदान हुआ है। सुबह से खौजोल में सबसे अधिक वोटिंग हो रही है।

Ashish Kumar Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Ashish Kumar Pandey

I have 17 years of work experience in the field of Journalism (Newspaper & Digital). Started my journalism career on 1 April 2005 as a sub-editor from Dainik Bhaskar Jaipur. After that, on January 1, 2008, I worked as a sub editor in I- Next News Paper (Hindi Daily) till July 31, 2009. During this I handled the responsibility of the National Desk. From August 1, 2009 to September 13, 2010, worked in Amar Ujala on National Desk and City Desk in Bareilly and Moradabad as Senior Sub Editor. From 15 September 2010 to 31 October 2011, worked as Senior Sub Editor/Senior Reporter in Hindustan newspaper Bareilly. From November 1, 2011, worked in Gwalior on the post of Chief Sub Editor in Rajasthan Patrika Hindi daily newspaper. From July 1, 2017 to January 31, 2019, worked in Patrika Dotcom Hindi Web portal, Lucknow. Worked as News Editor in Amrit Prabhat from 1 February 2019 till 31 January 2021. During my career I got opportunity to work at General Desk, Sports, City Desk and have vast experience of journalism business. Whatever responsibilities were given, I accepted it with a challenge and performed it well. My Qualifications : - ‌MA Political Science from Gorakhpur University, Gorakhpur ‌PG Diploma in Mass Communication - Guru Jamveshwar University Hisar, Haryana My Interests: Reading, writing, playing, traveling. Interest in Media: Special interest in political news and also in the field of sports, crime, health etc.

Next Story