Assembly Elections 2023: कांकेर और सुकमा में हिंसा के बीच छत्तीसगढ़ में 20 सीटों पर 70.87 फीसदी हुआ मतदान, मिजोरम में 75.68 प्रतिशत हुई वोटिंग

Assembly Elections 2023 Live Updates: छत्तीसगढ़ की 20 विधानसभा सीटों और मिजोरम की 40 सीटों पर मतदान हुआ।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 7 Nov 2023 5:00 PM IST (Updated on: 7 Nov 2023 5:37 PM IST)

Chhattisgarh Mizoram Assembly Elections 2023 Live Updates: सात नवंबर 2023 मंगलवार को छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों के लिए तो वहीं मिजोरम में कुल 40 सीटों के लिए मतदान हुए। सुबह से ही लोग मतदान के लिए पोलिंग सेंटर पर जुटने लगे थे। कई जगहों पर लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली। मतदान को लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले चरण में विधानसभा की 20 सीटों पर 223 उम्मीदवारों के लिए मतदाताओं ने मतदान किया।

पहले चरण में बस्तर संभाग की सभी 12 और राजनादगांव लोकसभा क्षेत्र की आठ सीटों पर मतदान हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर मतदान के लिए दो अलग-अलग समय निर्धारित किए गए थे। लेकिन फिर कांकेर और सुकमा में हिंसा हुआ। पहले चरण में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई दिग्गजों की सीटों पर मतदान हुआ। इन 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में हैं। इनमें 198 पुरुष और 25 महिला प्रत्याशी हैं। मतदान के पहले चरण में 40 लाख 78 हजार 681 वोटरों की संख्या थी। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से 5304 मतदान केंद्र बनाए गए थे। दिनभर में छत्तीसगढ़ में 20 सीटों पर 70.87 फीसदी मतदान हुआ। जबकि मिजोरम में 75.68 प्रतिशत वोटिंग हुई।

छत्तीसगढ़ में इन सीटों पर डाले गए वोट

पहले चरण की 20 सीटों में मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, जगदलपुर, चित्रकोट, बस्तर, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी पर मतदान हो रहा है। इसमें अधिकांश सीटें नक्सल प्रभावित क्षेत्र की हैं। हालांकि इनमें कुछ सीटों पर शाम 3 बजे तक वोटिंग हुई, जबकि बाकी सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदान हुआ।


Live Updates

  • 7 Nov 2023 1:00 PM IST

    Chhattisgarh Assembly Elections 2023 Voting LIVE: 'मोदी वॉशिंग पाउडर' में धोने से हो जाते सारे दाग साफ

    सीएम बघेल ने कहा कि अजित पवार बीजेपी में शामिल हुए, उनका नाम ईडी से हटा दिया गया। हिमंत बिस्वा सरमा अभी सीएम हैं, उनका नाम सारदा चिटफंड भ्रष्टाचार में था, लेकिन अब उन पर जांच नहीं हो रही है। ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां, 'मोदी वॉशिंग पाउडर' में धोने के बाद सारे दाग साफ हो जाते हैं।

  • 7 Nov 2023 12:59 PM IST

    Chhattisgarh Assembly Elections 2023 Voting LIVE: पहले चरण की 20 सीटों में भाजपा जीत रही धोखे से एक सीट

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जारी विधानसभा चुनाव के बीच रायपुर में पत्रकार से बात करते हुए कहा कि मतदान प्रतिशत अच्छा है। हमने जो ऋृण माफी की है, 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात की है इत्यादि इन मुद्दों से लोग प्रभावित हैं। इसलिए मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा और वोटर भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। हमें 18 या 19 सीट मिलेगी और 1 सीट धोखे से बीजेपी को मिल सकती है।

  • 7 Nov 2023 12:46 PM IST

    Chhattisgarh Assembly Elections 2023 Voting LIVE: नक्सलियों ने की चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश, हुए असफल

    छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जारी है। पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसमें अधिकांश सीटें नक्सल प्रभावित इलाके की हैं। नक्सलियों ने लोगों से इस विधानसभा चुनाव में बहिष्कार करने को कहा था, लेकिन उसके बाद भी लोग बेखौफ होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सबसे अधिक वोटिंग भी नक्सल क्षेत्र में हो रही है। इसको देखते हुए नक्सलियों ने कई बार मतदान केंद्र पर वोटिंग प्रभावित करने की कोशिश की,लेकिन वह सफल नहीं हो सके। अभी एक जानकारी सामने आए है कि सुकमा में नक्सलियों ने फायरिंग कर दी है। बूथ-195 पर नक्सलियों मतदान प्रभावित करने के लिए फायरिंग की। सुरक्षा बलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को कड़ा जबाव दिया। सुबह बांदा मतदान केंद्र से करीब 2 किलोमीटर दूर बाहरी घेरे में तैनात डीआरजी जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। सुकमा पुलिस ने जानकारी दी कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और 10 मिनट बाद नक्सलियों की ओर से गोलीबारी बंद हो गई। सभी जवान सुरक्षित हैं और मतदान जारी है। इससे पहले नक्सलियों ने सुबह IED ब्लास्ट कर किया था, जिसमें सीआरपीएफ का जवान घायल हुआ है।

  • 7 Nov 2023 11:58 AM IST

    Chhattisgarh Assembly Elections 2023 Voting LIVE: छत्तीसगढ़ में सबसे कम मतदान बीजापुर में

    छत्तीसगढ़ में 20 सीटों पर मतदान की स्थिति

    उतर बस्तर कांकेर में 33.35 फीसदी

    कबीरधाम में 22.15 फीसदी

    कोंडागांव में 29.96 फीसदी

    खैरागढ़-छुईखदान गण्डई में 24.73 फीसदी

    दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में 23.15 फीसदी

    नाराणपुर में 21.60 फीसदी

    बस्तर जगदलपुर में 16.90 फीसदी

    बीजापुर में 9.11 फीसदी

    मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में 33 फीसदी

    राजनांदगांव में 19.99 फीसदी

    सुकमा में 12.39 फीसदी मत पड़े हैं। यह डेटा 11 बजे का है।


  • 7 Nov 2023 11:48 AM IST

    Chhattisgarh Mizoram Assembly Elections 2023 Voting LIVE: छत्तीसगढ़ में कांकरे तो मिजोरम खौजोल हुआ सबसे अधिक मतदान

    छत्तीसगढ़ में 20 सीटों और मिजोरम में हो रहे सारी सीटों पर विधानसभा चुनाव में सुबह 11 बजे का मत फीसदी आ गया है। इस दौरान छत्तीसगढ़ में 22.97 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि मिजोरम 27.72 फीसदी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। छ्त्तीसगढ़ में सबसे अधिक मतदान नक्सल प्रभावित इलाके उत्तर बस्तर कांकरे में हुआ है। यहां सुबह 11 बजे तक 33.35 फीसदी मत पड़े हैं। वहीं, मिजोरम में 11 बजे तक सबसे तक अधिक मत खौजोल जिले में 36.98 फीसदी पड़े हैं।



     


  • 7 Nov 2023 11:36 AM IST

    Mizoram Assembly Elections 2023 Voting LIVE: हमारा सबसे बड़ा वादा भ्रष्टाचार मुक्त सरकार

    मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जारी मतदान के बीच जेडपीएम (ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट) के उम्मीदवार लालनघिंगलोवा हमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी ओर से चुनावी वादों में से एक वादा है कि मौजूदा लोकायुक्त को मजबूत करना है। हमारे पास केवल नाम के लिए लोकायुक्त है। वास्तव में इसके पास काम करने के लिए जनशक्ति नहीं है। यदि आप भ्रष्टाचार से लड़ना चाहते हैं, आपको इसे मजबूत करना होगा। हमने यह भी वादा किया था कि हम सीबीआई लाएंगे। केवल यही गेम-चेंजर हो सकता है। हमार ने आगे कहा कि अगर सभी वादों में से सबसे बड़ा वादा पूरा हो जाता है तो बाकी वादे भी पूरे हो जाएंगे। हमारी ओर से सबसे बड़ा वादा भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का है।

  • 7 Nov 2023 11:27 AM IST

    Chhattisgarh Assembly Elections 2023 Voting LIVE: बीजापुर के मतदान केंद्रों की झलकियां

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहले चरण की 20 सीटों पर आज वोटिंग जारी है। इसमें राज्य की बीजापुर सीट भी शामिल है। बीजापुर एसी के मतदान केंद्रों को चुनाव आयोग ने शुभंकर और इको फ्रेंडली की तरह तैयार किया है। मतदाता यहां पर वोट डालने के साथ सेल्फी ले रहे हैं। हालांकि यहां पर मतदान अभी धीमा चल रहा है। सुबह 9 बजे तक बीजापुर में मात्र 4.50 फीसदी ही वोट पड़े हैं। आयोग ने कहा कि मतदान केंद्रों पर वोट डालने आने वाले मतदाताओं का इंतजार कर रहा है। देखिए मतदान केंद्र की रोचक तस्वीरें...।


  • 7 Nov 2023 11:14 AM IST

    Chhattisgarh Assembly Elections 2023 Voting LIVE: सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, बस्तर आईजी ने की वोट डालने की अपील

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बस्तर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी. ने कहा, आज सुबह से मतदान प्रक्रिया शुरु हो गई है। इसके मद्देनजर सभी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षित वातावरण में मतदान कराने के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है। मैं सभी लोगों से अपील करते हैं कि मतदान करने जरूर आएं। आपको बता दें कि बस्तर संभाग के 12 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।

  • 7 Nov 2023 11:03 AM IST

    Mizoram Assembly Elections 2023 Voting LIVE: वोट डालने में कामयाब हुए सीएम ज़ोरमथांगा

    मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए हो रहे मतदान में राज्य के सीएम और एमएनएफ अध्यक्ष ज़ोरमथांगा ने आइजोल उत्तर-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र के तहत एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है। इससे पहले जब सीएम वोट डालने आए तो वह सुबह मशीन में तकनीकी खराबी के कारण अपना मतदान नहीं कर सके।

Ashish Kumar Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Ashish Kumar Pandey

I have 17 years of work experience in the field of Journalism (Newspaper & Digital). Started my journalism career on 1 April 2005 as a sub-editor from Dainik Bhaskar Jaipur. After that, on January 1, 2008, I worked as a sub editor in I- Next News Paper (Hindi Daily) till July 31, 2009. During this I handled the responsibility of the National Desk. From August 1, 2009 to September 13, 2010, worked in Amar Ujala on National Desk and City Desk in Bareilly and Moradabad as Senior Sub Editor. From 15 September 2010 to 31 October 2011, worked as Senior Sub Editor/Senior Reporter in Hindustan newspaper Bareilly. From November 1, 2011, worked in Gwalior on the post of Chief Sub Editor in Rajasthan Patrika Hindi daily newspaper. From July 1, 2017 to January 31, 2019, worked in Patrika Dotcom Hindi Web portal, Lucknow. Worked as News Editor in Amrit Prabhat from 1 February 2019 till 31 January 2021. During my career I got opportunity to work at General Desk, Sports, City Desk and have vast experience of journalism business. Whatever responsibilities were given, I accepted it with a challenge and performed it well. My Qualifications : - ‌MA Political Science from Gorakhpur University, Gorakhpur ‌PG Diploma in Mass Communication - Guru Jamveshwar University Hisar, Haryana My Interests: Reading, writing, playing, traveling. Interest in Media: Special interest in political news and also in the field of sports, crime, health etc.

Next Story