TRENDING TAGS :
Bihar Election 2025 में एनडीए को निर्णायक ताकत, महागठबंधन को बड़ा झटका
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आज घोषित हो गए है। मतों की गिनती के बाद एनडीए की सरकार बनना तय हो गया है। महागठबंधन और तेजस्वी यादव को बिहार में बड़ा झटका लगा है।
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की तस्वीर साफ हो गई है। कुल 243 सीटों वाले सदन में भाजपा और जदयू मिलकर बहुमत की मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं। भाजपा ने 89 सीटों पर जीत की है। जबकि नीतीश कुमार की जदयू ने 85 सीट पर जीत हासिल की है। एनडीए के दोनों प्रमुख दलों का प्रदर्शन दिखा रहा है कि जनता ने विकास, स्थिरता और नेतृत्व पर भरोसा जताया है। वहीं महागठबंधन बुरी तरह लड़खड़ा गया है। राजद केवल 25 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस महज 6 सीटों तक ही सीमित रह गई है। यह नतीजे विपक्षी गठबंधन को वोटरों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिला और बड़े पैमाने पर उसके पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगी है। वहीं छोटे दलों की बात करें तो लोजपा (रामविलास) ने 19 सीटों के साथ प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करवाई है। एआईएमआईएम ने 5 सीटें, हम ने 5 सीटें और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीटें हासिल की हैं। वाम दलों में CPI-ML के खाते में 2, CPI(M) के पास 1, वहीं बीएसपी और आईआईपी को 1-1 सीट पर जीत मिली है। जहां एनडीए को बड़ी ताकत मिली, वहीं महागठबंधन को अप्रत्याशित झटका लगा है।
Live Updates
- 14 Nov 2025 9:11 AM IST
सकरा विधानसभा में JDU बढ़त
9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, एनडीए 122 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 73 सीटों पर बढ़त में है। प्रमुख सीटों में तेजस्वी यादव भी आगे चल रहे हैं। मुजफ्फरपुर की सकरा विधानसभा सीट पर लगभग 1,000 वोटों के अंतर से जेडीयू आगे है।
- 14 Nov 2025 8:40 AM IST
एनडीए 75, महागठबंधन 38, अन्य 6 सीटों पर आगे
बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में 100 से ज्यादा सीटों का अपडेट मिल गया है। इनमें एनडीए 75 सीटों पर आगे है, महागठबंधन 38 सीटों पर और अन्य उम्मीदवार 6 सीटों पर बढ़त में हैं।
- 14 Nov 2025 8:35 AM IST
NDA दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत पाएगा- अशोक चौधरी
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि NDA दो-तिहाई से भी ज्यादा बहुमत से जीत हासिल करेगा। उनका कहना है कि एग्जिट पोल से बेहतर नतीजे आएंगे और EVM बंद हो चुकी है, इसलिए अब असली फैसला जनता का सामने आएगा।
- 14 Nov 2025 8:22 AM IST
महुआ से तेज प्रताप यादव और राघोपुर से तेजस्वी यादव बढ़त में
महुआ सीट से जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं। उनके भाई तेजस्वी यादव भी राघोपुर सीट से बढ़त बनाए हुए हैं।
- 14 Nov 2025 7:39 AM IST
Bihar Election Result 2025 LIVE: एनडीए के खिलाफ जनता में नाराजगी...', पप्पू यादव का बयान
Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार चुनाव की मतगणना से पहले पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि जनता ने महागठबंधन को समर्थन दिया है। एनडीए के खिलाफ लोगों में गुस्सा था, और वे बदलाव की उम्मीद कर रहे थे।

