Bihar Exit Polls देखकर उड़ गई प्रशांत किशोर की नींद, बिहार की जनता ने कहीं का न छोड़ा

Bihar Exit Polls: बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों पर मतदान खत्म, अधिकांश एग्जिट पोल में NDA को बहुमत, जनसुराज पार्टी का प्रभाव जीरो

Shivam Shrivastava
Published on: 11 Nov 2025 8:01 PM IST
Prashant Kishor Politics in Bihar Chunav 2025
X

Prashant Kishor Politics in Bihar Chunav 2025

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अधिकांश एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के दावे वोटों में तब्दील होते नजर नहीं आ रहे हैं।

आईएएनएस-मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 147–167 सीटें और महागठबंधन को 70–90 सीटें मिल सकती हैं। Newstrack के एग्जिट पोल में एनडीए को 133–143 सीटें, महागठबंधन को 93–102 सीटें, जनसुराज को 1–3 और अन्य को 2–3 सीटें मिलने का अनुमान है।

CHANAKAYA STRATEGIES के आंकड़ों के अनुसार, एनडीए को 130–138 सीटें, महागठबंधन को 100–108 और अन्य को 3–5 सीटें मिल सकती हैं। POLSTRAT के एग्जिट पोल में एनडीए को 133–148, महागठबंधन को 87–102 और अन्य को 3–5 सीटें मिलने का अनुमान है। TIF Research के मुताबिक, भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए को 145–163 सीटें, महागठबंधन को 76–95 और अन्य को 3–6 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, POLL DIARY का अनुमान है कि एनडीए 184–209 सीटें, महागठबंधन 32–49 और अन्य 1–5 सीटें जीत सकते हैं।

बिहार के दूसरे चरण के मतदान के खत्म होते ही अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। महागठबंधन को 76–90 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि जनसुराज पार्टी का प्रभाव नगण्य नजर आता है।

वोटिंग टर्नआउट की बात करें तो पहले चरण में यह 65.08% था, जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर हुए मतदान में 67.14% दर्ज किया गया।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story