TRENDING TAGS :
Chandra Grahan 2025 Live Updates: साल का आखिरी चंद्रग्रहण शुरू, कब होगा इसका समापन? यहां जानें हर डिटेल
Chandra Grahan 2025 Live Updates: चंद्र ग्रह शुरू हो गया है। यह कितने बजे तक चलेगा और ग्रहण से जुड़ी हर खबर यहां देखें...
Chandra Grahan 2025 Live Updates: आज 7 सितंबर, 2025 को साल का आखिरी चंद्रग्रहण और पूर्ण चंद्रग्रहण लग चुका है। इस मौके पर रात में आसमान में एक अद्भुत खगोलीय नजारा दिखाई देगा। इस दौरान चांद लाल रंग का नजर आएगा। यह चंद्रग्रहण भारत के अलावा एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और यूरोप सहित दुनियाभर के करीब 85 प्रतिशत आबादी देख सकेगी।
ग्रहण की शुरुआत आज रविवार की रात 9:58 बजे से हो गई है और इसका समापन 8 सितंबर की तड़के सुबह 1:26 बजे होगी। यानी स्थानीय ग्रहण का समय 3 घण्टे 28 मिनट्स 02 सेकण्ड्स का है। वहीं चंद्र ग्रहण का उच्च काल रात 11:41 बजे से होगा और इस दौरान पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा, जिसमें ब्लड मून का अनोखा नजारा देख सकेंगे। चंद्रग्रहण से जुड़ी हर जानकारी के लिए नीचे पूरी खबर से गुजर जाइए।
Live Updates
- 7 Sept 2025 4:04 PM IST
चंद्र ग्रहण: एक अद्भुत खगोलीय घटना को सुरक्षित और आसान तरीके से कैसे देखें?
चंद्र ग्रहण रात के समय होता है। जब पृथ्वी सूरज और चांद के बीच आ जाती है, तो पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ने लगती है। इस दौरान आसमान वैसे ही अंधेरा रहता है, लेकिन चंद्रमा धीरे-धीरे लाल या काला नजर आने लगता है। इसे "ब्लड मून" भी कहते हैं। चांद की रोशनी कम हो जाती है, और इस दौरान आसमान के अन्य तारे अधिक चमकदार और साफ दिखाई देते हैं। चंद्र ग्रहण को बिना किसी सुरक्षा के, नंगी आंखों से देखा जा सकता है, क्योंकि इसमें कोई हानिकारक किरणें नहीं निकलती हैं। यह एक सुंदर और सुरक्षित खगोलीय घटना है, जिसे आप आसानी से देख सकते हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...


