ईंधन की किल्लत के बीच आसमान में मचा हड़कंप! 'फ्यूल मेडे' की घोषणा के बाद मची अफरा-तफरी, IndiGo फ्लाइट की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: गुवाहाटी से चेन्नई जा रही IndiGo फ्लाइट 6E6764 में इंधन की कमी के चलते पायलट को ‘फ्यूल मेडे’ घोषित करना पड़ा। चेन्नई में लैंडिंग की इजाजत न मिलने पर फ्लाइट को बेंगलुरु डायवर्ट किया गया, जहां 8:15 बजे सुरक्षित लैंडिंग हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं, DGCA ने जांच शुरू की है।

Shivam Shrivastava
Published on: 21 Jun 2025 7:33 PM IST (Updated on: 21 Jun 2025 8:08 PM IST)
ईंधन की किल्लत के बीच आसमान में मचा हड़कंप! फ्यूल मेडे की घोषणा के बाद मची अफरा-तफरी, IndiGo फ्लाइट की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग
X

IndiGo Flight Emergency Landing: Indigo की गुवाहाटी से चेन्नई जा रही फ्लाइट 6E6764 में उस समय हड़कंप मच गया। जब विमान में इंधन की भारी कमी के चलते पायलट को 'फ्यूल मेडे' घोषित करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, चेन्नई एयरपोर्ट पर भारी ट्रैफिक की वजह से विमान को लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली। जिसके बाद पायलट ने तत्काल निर्णय लेते हुए फ्लाइट को बेंगलुरु डायवर्ट कर दिया गया।

विमान की उड़ान तय समय पर गुवाहाटी से रवाना हुई थी। लेकिन चेन्नई पहुंचते-पहुंचते एयर ट्रैफिक कंजेशन के कारण उसे लंबे समय तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा। शाम 8:11 बजे पायलट ने बेंगलुरु ATC को ‘फ्यूल मेडे’ सिग्नल भेजा। जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि 8:15 बजे विमान को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की अनुमति दी गई। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया। उन्हें रिफ्रेशमेंट्स दिए गए और विमान को तत्काल रिफ्यूल किया गया। रात 10:24 बजे, विमान ने दोबारा उड़ान भरकर सुरक्षित रूप से चेन्नई में लैंड किया। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी DGCA समेत सभी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई थी।

Indigo के एक और विमान में आई खराबी

इससे पहले शुक्रवार सुबह एक और IndiGo फ्लाइट, जो चेन्नई से मदुरै जा रही थी। तकनीकी खराबी के चलते उड़ान भरने के 30 मिनट बाद लौटकर चेन्नई वापस आई। इस फ्लाइट में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। इन लगातार दो घटनाओं ने देश के सबसे भरोसेमंद एयरलाइंस में से एक IndiGo की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि DGCA ने स्थिति पर नजर रखी हुई है और जांच शुरू कर दी गई है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story