International Yoga Day 2025: करो डिजिटल योग, रहो निरोग और 'इनकम' भी हो रोज! योग से कैसै कमायें पैसे

International Yoga Day 2025: डिजिटल योग के जरिए करें घर बैठे मोटी कमाई, इस इंटरनेशनल योग दिवस पर आइए जाने क्या है डिजिटल योग और इसे कैसे हो सकती है अच्छी इनकम।

Sonal Verma
Published on: 21 Jun 2025 9:37 AM IST (Updated on: 21 Jun 2025 10:22 AM IST)
International Yoga Day 2025: करो डिजिटल योग, रहो निरोग और इनकम भी हो रोज! योग से कैसै कमायें पैसे
X

International Yoga Day 2025: आज इंटरनेशनल योग दिवस (International Yoga Day 2025 Celebration) पर हर ओर बस योग और उससे होने वाले फायदों (Benefits of Yoga) की ही बातें चल रही हैं। सुबह से ही लोग योग करते हुए अपनी विडियो और फोटोज् (Yoga Videos/Photos) सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, साथ ही एक दूसरे को योग दिवस की शुभकामनाएं (Yoga Day Latest Wishes) भी दे रहे हैं। इस बार की योग दिवस की थीम(International Yoga Day 2025 Theme) "Yoga for One Earth ,One Health" यानि "एक पृथ्वी और एक स्वास्थय के लिए योग"है।


अब योग सिर्फ शरीर को फिट रखने का जरिया नहीं, बल्कि घर बैठे डिजिटल इनकम का एक दमदार तरीका भी बन चुका है। अगर आपको योग करना आता है और आप घर बैठे ही हर दिन कुछ कमाई करना चाहते हैं तो यह योगमय दिन आपको अपना डिजिटल योग प्लेटफॉर्म शुरू करने के लिए बहुत अच्छा रहेगा।

क्या है डिजिटल योग?

डिजिटल योग लोगों को वर्चुअली योग सिखाने का एक तरीका है। आज के समय में जब लोगों के पास काम के चलते अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने का समय नहीं है तो लोग ऐसे ऑप्शन्स की तलाश में रहते हैं कि कम समय में वह काम के साथ-साथ सेहत को भी दुरुस्त रख सकें। डिजिटल योग ऐसा ही एक ऑप्शन है। इसमें जूम, गूगल मीट या यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर विडियो डालकर और ऑनलाइन क्लासेज जरिये लोगों को योग सिखाया जाता है। इसके आलावा वॉट्सऐप ग्रुपस पर डे-बाय-डे योग प्लान बेचना, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर मेडिटेशन गाइड या योग स्क्रिप्ट बनाकर PDF बेचना भी डिजिटल योग में शामिल है।


ऐसे करें शुरूआत

-अगर आपके पास योग सिखाने की स्किलस् हैं और आप योग करना जानते हैं, तो बस कैमरा ऑन करें और जीरो खर्च में अपनी पहली वीडियो बना लें।

-ChatGPT या YouTube Script Generator जैसे AI टूल से आप खुद योगा स्क्रिप्ट बना सकते हैं, जिससे आपका वीडियो प्रोफेशनल लगेगा।

-एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर क्लास शुरू करें, 100 रुपए की फीस लेकर मेंबर जोड़ें, हर दिन 10 मिनट की क्लास या टिप्स भेजें और 50 लोग भी जुड़ गए तो ₹5,000 की इनकम पक्की।

-डिजिटल प्रोडक्ट बनाइए। Canva पर PDF फॉर्मेट में योगा प्लान बनाइए। Gumroad या Google Form से 50 रुपए या 100 रुपए में बेचें।


ये हैं स्क्रिप्ट और विडियो बनाने के बेस्ट टूल्स

-Gumroad- डिजिटल प्रोडक्ट बेचना

-Zoom और Google Meet- लाइव क्लास लेना

-WhatsApp या Telegram- ग्रुप कम्युनिटी बनाना

-Canva- योगा पोस्टर और पीडीएफ डिजाइन

-ChatGPT- योगा स्क्रिप्ट राइटिंग

-InShot/CapCut- वीडियो एडिटिंग

1 / 6
Your Score0/ 6
Sonal Verma
ABOUT THE AUTHOR

Sonal Verma

Sonal Verma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story