पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने POCSO केस किया बंद

दिल्ली की एक अदालत ने कैसरगंज से पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने पूर्व सांसद के खिलाफ चल रहे यौन उत्पीड़न का माला खत्म कर दिया है।

Shivam Shrivastava
Published on: 26 May 2025 7:29 PM IST (Updated on: 26 May 2025 8:12 PM IST)
पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने POCSO केस किया बंद
X

दिल्ली की एक अदालत ने कैसरगंज से पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने पूर्व सांसद के खिलाफ चल रहे यौन उत्पीड़न का माला खत्म कर दिया है। सबूत न मिलने के कारण पुलिस ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

कल्जोर रिपोर्ट को लेकर पूर्व सांसद के बेटे और गोंडा सदर से विधायक ने एक पोस्ट के जरिये बताया कि हमने एक झूठे और मनगढ़ंत मामले में न्यायिक विजय प्राप्त की है। प्रत्येक तथ्यहीन आरोप अब न्याय के कठघरे में धराशायी हो रहा है। यह सत्य की जीत है और यह जीत आगे भी कायम रहेगी।

पिछले साल ही कोर्ट ने जारी किया था नोटिस

पिछले साल सितंबर माह में महिला पहलवानों से कथित योन शोषण को मामले में बृजभूषण शरण सिंह ने अपने खिलाफ दर्ज मामले की याचिका को निरस्त करने के मामले में नोटिस जारी किया था। नोटिस तब जारी हुआ था जब पूर्व सांसद ने अपने खिलाफ चार्ज शीट निरस्त करने की मांग की थी।

पूर्व सांसद ने कांग्रेस पर लगाये थे गंभीर आरोप

अपने उपर लगे आरोपों को लेकर बृजभूषण सिंह ने कांग्रेस को लेकर ऐसा बयान दिया था जिससे सियासी भूचाल आ गया था। उन्होंने कहा कुश्ती संघ पर कब्जे के लिये और भाजपा को फंसाने की साजिश में कांग्रेस ने पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत अन्य पहलवानों को मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया था। यह बयान उन्होंने तब दिया था जब विनेश और बजरंग ने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर लिया था। उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा था 2012 में उन्होंने ने हुड्डा को कुश्ती संघ के चुनाव में हरा दिया था इसलिये वो उनसे रंजिश रखते हैं।

1 / 3
Your Score0/ 3
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story