तिहाड़ जेल से फरलो पर निकला गैंगस्टर सोहराब, फरार होने से मचा हड़कंप, एजेंसियां तलाश में जुटी!

Delhi News: तिहाड़ जेल से फरलो पर निकला गैंगस्टर सोहराब फरार हो गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली पुलिस और यूपी STF को उसकी तलाश के लिए सूचित किया है। जानिए फर्लो के बारे में और इस मामले की पूरी जानकारी।

Harsh Sharma
Published on: 6 July 2025 2:36 PM IST
Gangster Sohrab released from Tihar prison on furlough child assault from escape agencies wanted
X

Gangster Sohrab released from Tihar prison on furlough child assault from escape agencies wanted

Delhi News: तिहाड़ जेल से एक बड़ी खबर आई है। यूपी का एक गैंगस्टर तिहाड़ जेल से फरलो मिलने के बाद फरार हो गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने इस बारे में दिल्ली पुलिस और यूपी STF को जानकारी दे दी है।

क्या है पूरा मामला?

गैंगस्टर सोहराब को तिहाड़ जेल से फरलो मिली थी। उसे 2 दिन पहले तिहाड़ जेल में वापस आकर सरेंडर करना था, लेकिन वो वापस नहीं आया। इसके बाद, तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और यूपी STF को सोहराब के फरार होने की सूचना दी, और अब दोनों एजेंसियां उसकी तलाश में लगी हैं।

फर्लो क्या होती है?

जेल में बंद कैदी को एक अस्थायी छुट्टी दी जाती है, जिसे फर्लो कहा जाता है। यह छुट्टी उन्हें परिवार से मिलने, शादी, अंतिम संस्कार, या अन्य जरूरी पारिवारिक कामों के लिए दी जाती है। फर्लो का उद्देश्य कैदी को समाज से जुड़ने और पुनर्वास (rehabilitation) में मदद करना है। भारत में, फर्लो आमतौर पर 7 से 14 दिन की होती है, और यह केवल उन्हीं कैदियों को मिलती है जिनका जेल में व्यवहार अच्छा रहा हो। गंभीर अपराधों में शामिल कैदियों को फर्लो मिलना मुश्किल होता है।

1 / 3
Your Score0/ 3
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story