जघन्य! 15 साल के देवर ने 6 माह की प्रेग्नेंट भाभी संग किया रेप, फिर कर दी हत्या, बड़े भाई को भी नहीं बख्शा

Gujarat Crime News: आरोपी ने बताया कि उसने पहले अपने बड़े भाई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद डरी हुई प्रेग्नेंट भाभी की अस्मत लूटी और बड़ी ही निर्दयता के साथ हत्या कर डाली।

Shishumanjali kharwar
Published on: 2 Nov 2025 9:42 AM IST (Updated on: 2 Nov 2025 2:40 PM IST)
Gujarat Crime News
X

Gujarat Crime News

Gujarat Crime News: गुजरात के जूनागढ़ से लगभग 50 किमी दूर एक गांव में रिश्तों के कत्ल की दिल दहला देने वाली वारदान सामने आयी है। यहां एक 15 साल के लड़के ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। जिसे सुनकर पुलिसवाले भी दंग रह गये। आरोपी ने बताया कि उसने पहले अपने बड़े भाई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद डरी हुई प्रेग्नेंट भाभी की अस्मत लूटी और बड़ी ही निर्दयता के साथ हत्या कर डाली। बताया जा रहा है कि परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।

दिल को झकझोंर देने वाली यह घटना 16 अक्टूबर को घटित हुई। जघन्य हत्याकांड का खुलासा तब हो सका जब बिहार में रहने वाले मृतक महिला के मायके पक्ष के लोगों ने विसावदर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी 15 साल का लड़का डेयरी में काम करता था। वह अपने बड़े भाई से क्रोधित रहता था क्योंकि उसका भाई कथित तौर पर उसे मारता था और पैसे भी छीन लेता था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि लोहे की रॉड से सिर पर वार कर उसने बड़े भाई की जान ले ली। भाई की हत्या करते समय वहां मौजूद भाभी ने देख लिया। जिस पर लड़का डर गया।

क्रूरता के साथ की भाभी की हत्या

गर्भवती भाभी ने उसे छोड़ देने के बात कही। तब लड़के ने कहा कि अगर वह उसके साथ संबंध बनाती है तो फिर वह उसे छोड़ देगा। छह माह की प्रेग्नेट भाभी के साथ लड़के ने दुराचार किया। बाद में उसे लगा कि वह सबको इस बारे में बता देगी। इस डर में लड़के ने भाभी के पेट पर घुटने से मारा और गला घोंटकर हत्या कर दी। इतनी क्रूरता के साथ महिला की हत्या की गयी कि उसका भ्रूण भी गर्भाशय से बाहर आ गया।

पुलिस ने मामले में लड़के की मां को भी गिरफ्तार किया है। लड़के की मां ने शवों को ठिकाने लगाने में मदद की थी। जब पुलिस ने लाशों को खोदकर गड्ढे से बाहर निकाला तो मृतक महिला का शव नग्न अवस्था में था और भ्रूण गर्भाशय से बाहर आ चुका था। शवों को पांच फीट गहरे गड्ढे में दबाया गया था और कोई निशान ने मिले। इसके लिए कपड़ों को जला दिया था।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story