Independence Day 2025: प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की रोजगार योजना, 3.5 करोड़ को मिलेगा फायदा

Independence Day 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपये की रोजगार योजना का ऐलान किया।

Harsh Sharma
Published on: 15 Aug 2025 11:45 AM IST
Independence Day 2025:
X

Independence Day 2025: 

Independence Day 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से युवाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि अब युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपये की योजना शुरू की जा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि "प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना" आज से ही लागू हो रही है। प्रधानमंत्री विकसित रोजगार योजना से 3.5 करोड़ युवाओं को मिलेगा फायदा। यह योजना खासतौर पर युवाओं को नए रोजगार के मौके देने के लिए है। पीएम मोदी ने इस योजना का ऐलान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया। इस योजना के तहत, प्राइवेट सेक्टर में पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को सरकार 15,000 रुपये तक की सहायता देगी।

नई नौकरियों के अवसर

इस योजना के तहत, सरकार उन कंपनियों को मदद देगी जो अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगी। इससे देश में नई नौकरियों के अवसर खुलेंगे, खासकर छोटे और मंझोले उद्योगों के लिए। योजना का मुख्य उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेज और टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर्स में नौकरियों को बढ़ावा देना है।

कैसे मिलेगा लाभ?

युवाओं को इस योजना का लाभ दो किश्तों में मिलेगा, और इसे केवल पहली बार नौकरी करने वाले और ईपीएफओ में रजिस्टर्ड युवाओं को ही मिलेगा। शर्त यह होगी कि युवाओं की सैलरी 1 लाख रुपये से कम हो। इससे ज्यादा सैलरी पाने वालों को यह लाभ नहीं मिलेगा।

कंपनियों को भी मिलेगा फायदा

पहली नौकरी करने वाले युवाओं के साथ-साथ, उन्हें नौकरी देने वाली कंपनियों को भी फायदा होगा। सरकार कंपनियों को प्रति कर्मचारी 3,000 रुपये महीने तक देगी, लेकिन यह मदद तभी मिलेगी जब कर्मचारी कम से कम 6 महीने तक काम करे।

टेक्नोलॉजी और ऊर्जा पर पीएम मोदी का बयान

पीएम मोदी ने टेक्नोलॉजी को देश के विकास के लिए जरूरी बताया और कहा कि इस साल के अंत तक 'मेड इन इंडिया' सेमीकंडक्टर चिप्स बाजार में आ जाएंगी। उन्होंने ऊर्जा के क्षेत्र में उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में सोलर ऊर्जा 30 गुना बढ़ चुकी है। हम नए-नए डेम बना रहे हैं ताकि हाइड्रो पावर का विकास हो सके। मिशन ग्रीन हाइड्रोजन के तहत भारत हजारों करोड़ों का निवेश कर रहा है। न्यूक्लियर ऊर्जा में भी भारत तेजी से काम कर रहा है और 2047 तक हम अपनी परमाणु ऊर्जा क्षमता को 10 गुना से ज्यादा बढ़ाने का लक्ष्य बना रहे हैं। इसके अलावा, प्राइवेट सेक्टर के लिए भी परमाणु ऊर्जा के रास्ते खोले गए हैं।

1 / 10
Your Score0/ 10
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story