TRENDING TAGS :
आतंकवाद पर 'जीरो टॉलरेंस' का संदेश बताने जा रहा भारत, 33 देश में 7 सांसद दल और 59 नेता, फोटो के साथ देखें अपडेटेड लिस्ट
Indian Deligation: भारत विदेश में डेलीगेशन भेजने की तैयारी कर रहा है, जिसमें शामिल सभी सदस्यों की लिस्ट जारी कर दी गई है।
Indian Deligation List
Indian Deligation: भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने और ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने के लिए एक अहम फैसला लिया है। भारत ने सर्वदलीय सांसदों के 7 प्रतिनिधिमंडल को इस महीन के आखिर तक 33 देशों में भेज रहा है। इसमें 51 नेता और 8 राजदूत हैं, यानी कुल 59। इसमें NDA के 31 और दूसरे पार्टी के 20 नेता शामिल हैं, जिसमें 3 कांग्रेस नेता हैं।
ये टीम विदेशों में ऑपरेशन सिंदूर और भारत के आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का संदेश देगी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कौन करेगा और इसमें कौन-कौन नेता शामिल होंगे और वह किस देश का दौरा करेंगे, इन सब की लिस्ट अब जारी कर दी गई है। तो आइये जानते हैं।
भारत द्वारा भेजे जा रहे डेलीगेशन के सदस्यों की लिस्ट
भारत द्वारा भेजे जा रहे प्रतिनिधिमंडल में अलग-अलग पार्टियों के सांसद, पूर्व मंत्री और राजनयिक शामिल हैं। सबसे पहले 7 प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्वकर्ता के नाम जानते हैं- बैजयंत पांडा (बीजेपी), रविशंकर प्रसाद (बीजेपी), संजय कुमार झा (जेडीयू), एकनाथ शिंदे (शिवसेना), शशि थरूर (कांग्रेस), कनिमोझी (DMK) और सुप्रिया सुले (NCP)। अब नीचे दिए टेबल से समझिए कि किस लीडर के अंदर कौन से पार्टी के सांसद, किस देश का दौरा करेंगे...
| ग्रुप | लीडर/ पार्टी | सांसद/ पार्टी | देश | राजनयिक |
| 1. | बैजयंत पांडा (BJP) | डॉ. निशिकांत दुबे (BJP) फंगनन कोन्याक (BJP) रेखा शर्मा (BJP) असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM) सतनाम सिंह संधू (मनोमीत) गुलाम नबी आजाद (DPAP) | सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया | हर्षवर्धन श्रृंगला |
| 2. | रविशंकर प्रसाद (BJP) | डॉ. दग्गुबाती पुरंदेश्वरी (BJP) प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना UBT) गुलाम अली खटाना (मनोनीत) डॉ. अमर सिंह (कांग्रेस) समिका भट्टाचार्य (BJP) एम जे अकबर (मनोनीत) | यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, EU, इटली, डेनमार्क | पंकज सारण |
| 3. | शशि थरूर (कांग्रेस) | शाम्भवी LPG (रामविलास) डॉ. सरफराज अहमद (JMM) जीएम हरीश बालयोगी (TDP) शशांक मणि त्रिपाठी (BJP) भुवनेश्वर कलिता (BJP) मिलिंद सुरली देवड़ा (शिवसेना) तेजस्वी सूर्या (BJP) | अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील, कोलंबिया | तरणजीत सिंह संधू |
| 4. | संजय कुमार झा (JDU) | अपराजिता सारंग (BJP) यूसुफ पठान (TMC) बृज लाल (BJP) डॉ. जॉन ब्रिटास (CPIM) प्रदान बरुआ (BJP) डॉ. हेमांग जोशी (BJP) सलमान खुर्शीद (कांग्रेस) | इंडोनेशिया, मलेशिया, साउथ कोरिया, जापान, सिंगापुर | मोहन कुमार
|
| 5. | श्रीकांत एकनाथ शिंदे (शिवसेना) | बांसुरी स्वराज (BJP) ईटी मोहम्मद बशीर (IUML) अतुल गर्ग (BJP) डॉ. सस्मित पात्रा (BJD) मनन कुमार मिश्रा (BJP) एसएस अहलूवालिया (BJP, नेता) | UAE, लाइबेरिया, कांगो, सिएरा लियोन | सुजन चिनॉय |
| 6. | कनिमोझी करुणानिधि (DMK) | राजीव राय (SP) मियां अल्ताफ अहमद (NC) कैप्टन ब्रिजेश चौटा (BJP) प्रेम चंद गुप्ता (RJD) डॉ. अशोक कुमार मित्तल (AAP) | स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया, रूस | मंजीव एस पुरी जावेद अशरफ |
| 7. | सुप्रिया सुले (NCP) | राजीव प्रताप रूडी (BJP) विक्रमजीत सिंह साहनी (AAP) मनीष तिवारी (कांग्रेस) अनुराग सिंह ठाकुर (BJP) लावु श्री कृष्ण देवरायलु (TDP) आनंद शर्मा (कांग्रेस) वी. मुरलीधरन (BJP) | मिस्र, कतर, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका | सैयद अकबरुद्दीन |


