LAC पर बढ़ेगी भारत की ताकत! IAF खरीदेगा 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान, अमेरिका या रूस से हो सकती है डील

भारतीय वायुसेना अपनी ताकत को LAC पर बढ़ाने के लिए 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान खरीदने की योजना बना रही है। इसके लिए अमेरिका के F-35 या रूस के SU-57 विमानों से डील हो सकती है।

Shivam Shrivastava
Published on: 24 July 2025 9:27 PM IST (Updated on: 24 July 2025 9:30 PM IST)
LAC पर बढ़ेगी भारत की ताकत! IAF खरीदेगा 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान, अमेरिका या रूस से हो सकती है डील
X

मिग लड़ाकू विमान के रिटायरमेंट के ऐलान के बाद भारतीय वायु सेना अब नये लड़ाकू विमान की खरीद पर विचार कर रही। वायु सेना पहले से निर्धारित स्कवाड्रन से पहले से ही कम है। भारत की स्थति को देखते हुये 42 स्कवाड्रन की जरूरत है लेकिन केवल 31 ही अभी ऑपरेशनल हैं। अब जब मिग लड़ाकू विमान रिटायर हो रहे हैं तो ये संख्या और भी नीचे गिरने का अनुमान है।

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायु सेना ने मांग की है जब स्वदेश में निर्मित हो रहे लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट चालू होने तक वो विदेशी सप्लायरों से पांचवी पीढ़ी के दो से तीन लड़ाकू जेट हासिल करना चाहती है। बता दें, एक स्कवाड्रन में 18 से 20 लड़ाकू विमान होते हैं।

खरीदारी को लेकर वायुसेना ने हाल में ही सरकार को विस्तृत प्रजेंटेंशन सौंपी है। ताकि वायुसेना की आवश्यकताओं के मुताबिक सरकार फैसला ले और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

अमेरिका या रूस से लड़ाकू विमान खरीद सकता है भारत

इस संदर्भ में, अमेरिका ने एफ-35 जेट की पेशकश की है, जबकि रूस ने भारत को अपने एसयू-57 जेट का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कई साल पहले पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान (एफजीएफए) परियोजना से बाहर निकलने का निर्णय लिया था, लेकिन फिर भी इस कार्यक्रम में फिर से शामिल होने का विकल्प खुले रखे हैं।

इसके अलावा, भारत मेक इन इंडिया पहल के तहत विदेशी साझेदारों के साथ मिलकर 114 आधुनिक 4.5 प्लस पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने के लिए भी विचार कर रहा है। इस मामले में सरकार-से-सरकार सौदा होने की संभावना है। भारतीय वायुसेना इन विमानों का उपयोग पश्चिमी और उत्तरी मोर्चों पर अपनी सुरक्षा स्थिति को और मजबूत करने के लिए करना चाहती है।

सितंबर में रिटायर हो रहा ‘ओल्ड गार्ड’ मिग

छह दशकों से अधिक समय तक भारतीय आसमान की रक्षा करने के बाद MiG -21 लड़ाकू विमान इस सितंबर में रिटायर हो जायेगा। भारतीय वायु सेना 19 सितंबर को चंडीगढ़ एयरबेस पर एक औपचारिक समारोह में मिग-21 बेड़े को रिटायर करेगी। वर्तमान में मिग-21 बाइसन के दो स्क्वाड्रन सक्रिय हैं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story