TRENDING TAGS :
'राज ठाकरे को जनता का नहीं, गुंडों का सहारा...' MNS की गुंडागर्दी पर फिर फायर हुये निशिकांत दुबे, बोले-सहनशीलता की सीमा खत्म
Marathi Imposition Row: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर राज ठाकरे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठाकरे चुनावी हार के डर से गुंडागर्दी करवाते हैं। दुबे ने MNS कार्यकर्ताओं की हिंसा की निंदा की और मराठा समाज का सम्मान करते हुए ठाकरे को राजनीति में होश रखने की नसीहत दी।
Marathi Imposition Row: हिंदी-मराठी विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मुद्दा अब महाराष्ट्र से निकलकर राष्ट्रीय फलक ता पहुंचा है। विवाद को देखते हुये हुये हिंदी भाषी राज्यों के भी नेता विवाद में कूद पड़े हैं। मामले को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे लगातार मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर लगातार हमलावर हैं।
निशिकातं दुबे ने एक पुराने मामले में उठाते हुये आरोप लगाया कि 2007 में एक बिहारी छात्र पर मनसे द्वारा की गई हिंसा साफ-साफ दर्शाता है कि राज ठाकरे की राजनीति सिर्फ गुंडागर्दी पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सब ठाकरे द्वारा नगर निगम चुनाव में संभावित हार के डर से किया जा रहा है।
निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पोस्ट करते हुए लिखा, जब राज ठाकरे को जनता का समर्थन नहीं मिलता। वे गुंडों को आगे कर देते हैं। मतलब साफ है गुंडागर्दी ही उनका एकमात्र एजेंडा है। खासकर जब चुनाव करीब हों।
अब बर्दाश्त की हद हो चुकी है
दुबे ने आगे कहा कि उनका विरोध मराठा समुदाय से नहीं बल्कि ठाकरे की हिंसक राजनीति से है। उन्होंने कहा, अब सहनशीलता की सीमा समाप्त हो चुकी है। साथ ही उन्होंने मराठा समाज के प्रति अपना सम्मान भी जताया।
भाजपा सांसद ने कहा, मराठा समुदाय देश के लिए हमेशा सम्माननीय रहा है। जहां से मैं सांसद हूं। वहां मराठा नेता मधु लिमये जी तीन बार सांसद रहे। हमने इंदिरा गांधी के खिलाफ भी एक मराठा को लोकसभा में जिताया था। ठाकरे होश में आओ और अपनी लड़ाई को मराठा स्वाभिमान से मत जोड़ो। हमने मुंबई के विकास में भूमिका निभाई है और आगे भी निभाते रहेंगे।
मनसे कार्यकर्ता गिरफ्तार
इस बीच, मुंबई के वर्ली इलाके में उद्यमी सुशील केडिया के कार्यालय में की गई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने मनसे के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।


