जैसलमेर में बस में लगी भीषण आग, 10-12 यात्रियों की मौत की आशंका

जैसलमेर में एक बस में लगी भीषण आग, थैयत गांव के पास हुए हादसे में कई यात्रियों की मौत की आशंका।

Shivam Shrivastava
Published on: 14 Oct 2025 7:04 PM IST (Updated on: 14 Oct 2025 7:06 PM IST)
जैसलमेर में बस में लगी भीषण आग, 10-12 यात्रियों की मौत की आशंका
X

राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक बस में अचानक आग लग गई, जिसमें तीन बच्चों और चार महिलाओं समेत कम से कम 10 से 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा करीब 3:30 बजे थैयत गांव के पास हुआ, जो जैसलमेर से लगभग 20 किलोमीटर दूर है।

बस के पिछले हिस्से से धुआं उठता दिखा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से 57 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। थैयत गांव पार करने के बाद बस के पिछले हिस्से से धुआं उठता हुआ दिखा और कुछ ही पलों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई, और कई लोग खिड़कियों और दरवाजों से किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहे।

गांववालों और राहगीरों ने शुरू की बचाव कार्य

गांववालों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने आसपास के जल स्रोतों से पानी और रेत की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। इस बीच, सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, और आग पर काबू पाने में लगभग एक घंटे का समय लग गया।

सीएम ने जताया दुख

बस हादसे पर दुख जताते हुये मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, जैसलमेर में बस में लगी आग की घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुखद हादसे से प्रभावित नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story