जो लालू नहीं कर पाए क्या तेजप्रताप करेंगे वो काम? होंगे NDA में शामिल!

Bihar Assembly Election Updates:बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के दौरान तेज प्रताप यादव और बीजेपी सांसद रवि किशन की पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई। तेज प्रताप ने कहा कि वह चुनाव के बाद विकास वाली सरकार का समर्थन करेंगे, वहीं जीतन राम मांझी ने उन्हें NDA में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

Shivam Shrivastava
Published on: 8 Nov 2025 5:40 PM IST
जो लालू नहीं कर पाए क्या तेजप्रताप करेंगे वो काम? होंगे NDA में शामिल!
X

Bihar Assembly Election Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के दौरान शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और भाजपा सांसद रवि किशन की मुलाकात पटना एयरपोर्ट पर हुई। दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी से बातचीत हुई। मीडिया ने जब तेज प्रताप से पूछा कि क्या चुनाव के बाद वे बीजेपी का साथ देंगे, तो उन्होंने जवाब दिया कि वे “विकास करने वाली सरकार” का समर्थन करेंगे। उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी।

तेज प्रताप के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय संयोजक जीतन राम मांझी ने उन्हें NDA में शामिल होने का ऑफर दिया। शनिवार को मीडिया से बातचीत में मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की योजनाएं दी हैं। पहले के मुकाबले अब राज्य को चार गुना अधिक वित्तीय सहायता मिल रही है। मांझी ने कहा कि अगर तेज प्रताप इन विकास योजनाओं से प्रभावित होकर NDA का हिस्सा बनना चाहें, तो उनका स्वागत किया जाएगा।

इसके साथ ही मांझी ने राहुल गांधी के “वोट चोरी” संबंधी आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर बिहार के मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं। मांझी के मुताबिक, भारत का नागरिक वही है जो हिंदुस्तान में जन्मा है, और मतदाता सूची में सुधार की कार्रवाई पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अगर राहुल इसे चोरी कहते हैं, तो यह उनके दिमाग का दोष है।”

1 / 5
Your Score0/ 5
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story