इकरा हसन संग निकाह प्रस्ताव पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर, करणी सेना नेता की लगाई क्लास, बोलींः भगवान ही मालिक...

Neha Singh Rathore on Iqra Hasan Marriage: इकरा हसन पर करणी सेना के नेता योगेंद्र राणा की अभद्र टिप्पणी के बाद अब नेहा सिंह राठौर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मामला तूल पकड़ता जा रहा है और राणा के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है।

Gausiya Bano
Published on: 21 July 2025 1:59 PM IST
Neha Singh Rathore on Iqra Hasan Marriage
X

Neha Singh Rathore on Iqra Hasan Marriage

Neha Singh Rathore on Iqra Hasan Marriage: कैराना सांसद इकरा हसन पर मुरादाबाद में करणी सेना के रष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने अपमानजनक टिप्पणी की है। राणा ने गत शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर रहा था कि वह कैराना सांसद इकरा हसन से निकाह कबूल फरमाते हैं...वह मुस्लिम धर्म अपनाएं रखें और मेरे घर में नमाज पढ़े, इससे उन्हें कोई एतराज नहीं। इतना ही नहीं, इसके आगे राणा ने कहा कि उनकी एक शर्त है कि असदुद्दीन और अकबरुद्दीन ओवैसी उन्हें जीजा कहकर बुलाएं। अब इसी मुद्दे पर भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने टिप्पणी की है, जिससे विवाद अब और गरमा गया है।

नेहा सिंह राठौर ने कसा तंज

इस मामले पर नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। इस पर उन्होंने लिखा, 'देश में महिला सशक्तीकरण अपने चरम पर है। अगर महिला सांसद पर ऐसी अपमानजनक टिप्पणी की जा रही है तो बाकी महिलाओं की दशा आप खुद सोच लीजिए। देश में महिला सुरक्षा का भगवान ही मालिक है। धन्यवाद मोदीजी।'

नेहा सिंह राठौर का यह पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

राणा के खिलाफ FIR दर्ज, मोबाइल किया ऑफ

इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी करके राणा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले पर एक महिला वकील सुनीता ने शिकायत की, जिसके बाद कटघर पुलिस ने राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत में कहा गया है कि राणा ने जो टिप्पणी की है वह अत्यंत अपमानजनक, लज्जाजनक और महिला जनप्रतिनिधि की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है। यह न सिर्फ महिला सम्मान बल्कि सामाजिक सौहार्द के खिलाफ भी है। वहीं टिप्पणी के बाद से ही राणा फरार हैं और उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।



1 / 5
Your Score0/ 5
Gausiya Bano
ABOUT THE AUTHOR

Gausiya Bano

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story