TRENDING TAGS :
Odisha Landslide: ओडिशा में खदान के पास तबाही, भूस्खलन में दबे 3 मजदूर, 6 घंटे बाद निकाले शव
Odisha Landslide: ओडिशा के क्योंझर जिले में भूस्खलन से बड़ा हादसा, मैगनीज खदान में तीन लोगों की मौत। 6 घंटे चले बचाव अभियान के बाद निकाले गए शव, पुलिस और वन विभाग ने जांच शुरू की।
Odisha Landslide
Odisha Landslide: ओडिशा के क्योंझर जिले में मंगलवार देर शाम भूस्खलन की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जोड़ा थाना क्षेत्र के बिचकुंडी इलाके के पास दलपहाड़ा में हुआ। मृतकों की पहचान संदीप मूर्ति, गुरु चंपिया और कांडे मुंडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बैतरणी आरक्षित वन क्षेत्र में मैगनीज की खदान में काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक भूस्खलन हो गया, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
करीब 6 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद तीनों लोगों के शव बाहर निकाले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
1 / 8
ओडिशा के क्योंझर जिले में भूस्खलन से हुई मौतों की संख्या कितनी थी? -
See Source Article Next Story


