Operation Sindoor Live Updates: NSA अजीत डोभाल ने कई देशों के NSA से की बातचीत

Operation Sindoor Live Updates: भारत की तीनों सेनाओं द्वारा देर रात पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिन्दूर' चलाया। जिसमें 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए गए हैं।

Newstrack Network
Published on: 7 May 2025 7:39 AM IST (Updated on: 7 May 2025 4:28 PM IST)
Operation Sindoor Live Updates: NSA अजीत डोभाल  ने कई देशों के NSA से की बातचीत
X

Operation Sindoor Live Updates: भारत की तीनों सेनाओं द्वारा मिलकर मंगलवार देर रात पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया। भारत की वायु सेना, थल सेना और नौ सेना के संयुक्त ऑपरेशन ने मिलकर पाकिस्तान पर हवाई हमला किया। जिससे आतंकियों के नौ ठिकाने पूरी तरह तबाह हो गए। भारत की तरफ से किये गए एयर स्ट्राइक का नाम 'ऑपरेशन सिन्दूर' दिया गया। यह ऑपरेशन मंगलवार रात करीब 1:30 बजे की गई। बताया जा रहा है कि इस हवाई हमले में आतंकी संगठन लश्कर, जैश और हिज्बुल के ठिकाने तबाह हुए हैं। भारत द्वारा चालाये गए ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य आतंकियों के लॉन्चपैड्स और हथियारों के भंडार को नेस्तनाबूद करना था। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 और सुखोई-30 एमकेआई जैसे एडवांस फाइटर जेट्स ने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद समेत 9 क्षेत्रों को निशाना बनाया। जिन ठिकानों पर हमले हुए हैं ये इलाके लंबे समय से जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के गढ़ माने जाते हैं।

Live Updates

1 / 1
Your Score0/ 1
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story