त्रिनिदाद और टोबैगो ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बने पहले विदेशी नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से नवाजा गया। यह सम्मान पाने वाले वे पहले विदेशी नेता बने हैं। यह भारत-त्रिनिदाद रिश्तों की मजबूती और वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका का प्रतीक है।

Shivam Shrivastava
Published on: 4 July 2025 10:16 PM IST
PM Modi Honoured with Trinidad and Tobagos Highest Civilian Award
X

PM Modi Honoured with Trinidad and Tobago's Highest Civilian Award (Photo: PM Modi/X)

PM Modi Honoured with Trinidad and Tobago's Highest Civilian Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें देश की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू ने प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मान को पाने वाले पहले विदेशी नेता बन गए हैं। इस सम्मान ने उनके नेतृत्व, भारत की वैश्विक भूमिका और त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ भारत के गहरे होते रिश्तों की अहम मान्यता प्रदान की है।

यह मोदी को विदेशी सरकारों द्वारा प्राप्त 25वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इससे पहले उन्हें रूस, सऊदी अरब, फ्रांस, यूएई और अमेरिका समेत कई देशों द्वारा उनके वैश्विक योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

140 करोड़ भारतीयों का सम्मान, बोले पीएम मोदी

सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों की ओर से साझा सम्मान के रूप में स्वीकार करता हूं। यह हमारे रिश्तों की गहराई और हमारी सांझी विरासत को दर्शाता है। 180 साल पहले भारत से जो लोग यहां आए। उन्होंने हमारे बीच दोस्ती की नींव रखी। वे भले ही खाली हाथ आए थे लेकिन उनके पास भारतीय संस्कृति और मूल्यों की समृद्ध विरासत थी।

पीएम मोदी ने कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो में आज भी भारतीय समुदाय भारतीय रीति-रिवाज, भाषा और संस्कृति को संजोकर रखे हुए है। जो दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का प्रमाण है।


राष्ट्रपति कंगालू के तमिलनाडु से जुड़ाव का भी किया जिक्र

उन्होंने राष्ट्रपति कंगालू के तमिलनाडु से जुड़े पूर्वजों का जिक्र करते हुए कहा कि संत तिरुवल्लुवर ने बताया था कि एक सशक्त राष्ट्र को छह गुणों की आवश्यकता होती है। वीर सेना, देशभक्त नागरिक, संसाधन, योग्य जनप्रतिनिधि, रक्षा शक्ति और सच्चे मित्र देश। त्रिनिदाद और टोबैगो भारत के लिए ऐसा ही मित्र राष्ट्र है।

त्रिनिदाद और टोबैगो के दौरे पर हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो यात्रा, 2 जुलाई से 9 जुलाई तक चलने वाली उनकी पांच देशों की व्यापक विदेश यात्रा का दूसरा चरण है। इस दौरे से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद है, विशेषकर डिजिटल वित्त, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर फोकस रहेगा।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story