शराब और शबाब की फेर में पूर्व मंत्री खडसे के दामाद, रेव पार्टी करते हुये पुलिस ने पकड़ा

पुणे के खराड़ी इलाके में एक स्टूडियो अपार्टमेंट में रेव पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा। गांजा, शराब, हुक्का बरामद हुए। पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में।

Shivam Shrivastava
Published on: 27 July 2025 4:37 PM IST
शराब और शबाब की फेर में पूर्व मंत्री खडसे के दामाद, रेव पार्टी करते हुये पुलिस ने पकड़ा
X

महाराष्ट्र के पुणे में रविवार तड़के एक लग्जरी अपार्टमेंट में चल रही कथित रेव पार्टी पर पुलिस ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में नशीले पदार्थ, हुक्का और शराब बरामद की गई। वहीं मौके से सात लोगों को हिरासत में लिया गया। इन सात लोगों में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर भी शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि प्रांजल खेवलकर एनसीपी (एसपी) नेता और खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति हैं और वो भी पार्टी में मौजूद थे। रोहिणी खडसे पार्टी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

क्राइम ब्रांच को जब इस पार्टी की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद पुणे के खराड़ी इलाके में स्थित एक स्टूडियो अपार्टमेंट पर छापा मारा गया। पुलिस के अनुसार, मौके से गांजा, शराब और हुक्का जैसे मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

दो महिलाओं को भी पुलिस ने लिया हिरासत में

छापेमारी के दौरान कुल सात लोगों को हिरासत में लिया गया। जिनमें पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आई सामने

एनसीपी (एसपी) नेता एकनाथ खडसे ने इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि क्या इस छापेमारी के पीछे कोई राजनीतिक उद्देश्य तो नहीं था। वहीं शिवसेना (यूबीटी) की नेता सुषमा अंधारे ने भी इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सरकार विरोधियों को डराने की कोशिश हो सकती है।

कौन हैं प्रांजल खेवलकर?

प्रांजल खेवलकर सोशल मीडिया पर खुद को डॉक्टर और एंटरप्रेन्योर बताते हैं। वह रियल एस्टेट और इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। साथ ही, आईएमडीबी पर उन्हें एक निर्माता और व्यवसायी बताया गया है। हाल ही में उन्होंने 'ना होना तुमसे दूर' नामक एक म्यूजिक वीडियो अपने प्रोडक्शन हाउस समर प्रोडक्शंस के बैनर तले लॉन्च किया है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story