उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट, बारिश के बाद आएगी तेज गर्मी, लू के झोंकों से बढ़ेगी तपिश!

उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद 6 जून से तेज गर्मी शुरू होने वाली है। लू के थपेड़ों से तापमान बढ़ेगा, गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सलाह पढ़ें।

Harsh Sharma
Published on: 6 Jun 2025 8:08 AM IST
UP ka Mausam
X

UP ka Mausam 

उत्तर प्रदेश के लोगों को आने वाले दिनों में तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 जून से प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ और सूखा रहेगा। न बारिश होगी, न बादल छाएंगे और न ही तेज हवाएं चलेंगी। 10 जून तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणी का असर खत्म हो गया है। इसलिए आने वाले दिनों में कोई नया मौसम सिस्टम भी सक्रिय नहीं होगा।ऐसे में प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी और गर्मी और तेज हो जाएगी।

तेज़ी से बढ़ेगा तापमान

अगले 5 दिनों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है। दिन का तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।गर्मी बढ़ने की वजह से दिन के समय लू चल सकती है और गर्म हवाएं सेहत पर भी असर डाल सकती हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

11 जून से मिल सकती है गर्मी से राहत

हालांकि 11 जून के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी हवाओं के असर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की शुरुआत हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल 6 जून से 10 जून तक प्रदेश का मौसम पूरी तरह साफ और सूखा रहेगा। 11 जून को पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

गर्मी से बचाव की सलाह

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से बचें। ज़्यादा से ज़्यादा पानी पिएं और कोशिश करें कि दोपहर में बाहर न निकलें।गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी बांदा में रही, जहां तापमान 41.2 डिग्री रहा।

इसके अलावा:

झांसी में 40.1℃

उरई में 40.2℃

प्रयागराज में 40℃

वाराणसी में 40.4℃ तापमान दर्ज किया गया।

1 / 5
Your Score0/ 5
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story