विपक्ष करेगा का बड़ा खेल, उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन के सामने उतारेगा इस दिग्गज नेता को, पलट जायेगी बाजी

INDIA Alliance Vice President Candidate: उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाकर बड़ा दांव चला है। अब विपक्ष तमिलनाडु से दिग्गज नेता उतारने की तैयारी में है। क्या पलट जाएगी बाजी?

Harsh Srivastava
Published on: 18 Aug 2025 3:21 PM IST
विपक्ष करेगा का बड़ा खेल, उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन के सामने उतारेगा इस दिग्गज नेता को, पलट जायेगी बाजी
X

INDIA Alliance Vice President Candidate: उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मैदान में उतारकर विपक्ष को चौंका दिया है। अब इस मास्टरस्ट्रोक के बाद 'इंडिया' गठबंधन में हड़कंप मच गया है। खबरें हैं कि विपक्षी दल भी अब एनडीए के जवाब में तमिलनाडु से ही किसी उम्मीदवार को उतारने पर विचार कर रहे हैं, जिसने इस चुनाव को और भी दिलचस्प बना दिया है।

DMK ने की तमिलनाडु से उम्मीदवार उतारने की मांग?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी DMK (द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम) ने 'इंडिया' गठबंधन के सामने राज्य से ही किसी नेता को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने का सुझाव रखा है। हालांकि, पार्टी ने इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इस बीच, एक और चौंकाने वाली खबर यह है कि एनडीए ने राधाकृष्णन के नाम का ऐलान करने से पहले ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से इस बारे में बात की थी। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब कुछ ही महीनों में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिससे यह सियासी दांव और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

विपक्ष जल्द कर सकता है ऐलान

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होनी है और 21 अगस्त नामांकन की आखिरी तारीख है। ऐसे में 'इंडिया' गठबंधन जल्द ही अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकता है। खबर है कि सोमवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में इस पर एक बैठक भी होनी थी।

भाजपा की 'सर्वसम्मति' की कोशिश

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राधाकृष्णन के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस पद के लिए सर्वसम्मति चाहती है। नड्डा ने बताया कि भाजपा नेताओं ने पिछले हफ्ते ही विपक्षी दलों से बात की थी और अब वे उनसे फिर संपर्क करेंगे ताकि राधाकृष्णन को सर्वसम्मति से चुना जा सके। उन्होंने राधाकृष्णन को एक 'राजनेता' बताया और कहा कि वे ओबीसी समुदाय से आते हैं और उनका लंबा राजनीतिक अनुभव है, जो उन्हें इस पद के लिए योग्य बनाता है।

एनडीए ने तमिलनाडु से एक अनुभवी नेता को उम्मीदवार बनाकर विपक्ष के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अब देखना यह है कि क्या 'इंडिया' गठबंधन भी तमिलनाडु कार्ड खेलकर इस मुकाबले को और कड़ा बनाता है, या फिर कोई दूसरा रास्ता अपनाता है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Hi! I am Harsh Srivastava, currently working as a Content Writer and News Coordinator at Newstrack. I oversee content planning, coordination, and contribute with in-depth articles and news features, especially focusing on politics and crime. I started my journey in journalism in 2023 and have worked with leading publications such as Hindustan, Times of India, and India News, gaining experience across cities including Varanasi, Delhi and Lucknow. My work revolves around curating timely news, in- depth research, and delivering engaging content to keep readers informed and connected.

Next Story