Bihar News: बिहार में मतदाता पुनरीक्षण तेज, 6.8 करोड़ फॉर्म हुए एकत्र, 1 अगस्त को प्रकाशित होगी फाइनल ड्राफ्ट लिस्ट

Bihar News: बिहार में मतदाता पुनरीक्षण तेजी से चल रहा है। अब तक 6.8 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्र एकत्रित किए जा चुके हैं। 1 अगस्त, 2025 को अंतिम मसौदा सूची प्रकाशित की जाएगी। विशेष शिविर और ऑनलाइन सुविधाओं के जरिए सभी पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल किया जाएगा।

Shivam Shrivastava
Published on: 15 July 2025 9:09 PM IST
Bihar News: बिहार में मतदाता पुनरीक्षण तेज, 6.8 करोड़ फॉर्म हुए एकत्र, 1 अगस्त को प्रकाशित होगी फाइनल ड्राफ्ट लिस्ट
X

Bihar News: बिहार में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत अब तक 86.32% गणना फॉर्म एकत्र किए जा चुके हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 7.89 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाताओं में से करीब 6.81 करोड़ ने अपने फॉर्म जमा कर दिए हैं। 25 जुलाई 2025 को ईएफ जमा करने की अंतिम तिथि से दस दिन पहले यह उपलब्धि दर्ज की गई है।

आयोग के मुताबिक, मृतकों, स्थायी रूप से स्थानांतरित व्यक्तियों और एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत नामों को ध्यान में रखते हुए, अब तक की प्रक्रिया से कुल 90.84% मतदाता कवर हो चुके हैं। शेष 9.16% मतदाताओं को समय से फॉर्म जमा कराने के लिए सक्रिय प्रयास जारी हैं।

एक लाख से अधिक BLO लगे हैं काम पर

इस प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य में लगभग एक लाख बीएलओ जल्द ही तीसरे चरण के डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत करेंगे। ताकि हर पात्र व्यक्ति का नाम 1 अगस्त, 2025 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज हो सके। राज्य के 261 शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) के 5,683 वार्डों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। साथ ही, अखबारों और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए भी मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

आयोग मतदाताओं को यह भी सुविधा दे रहा है कि वे ईसीआईनेट ऐप या voters.eci.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकें। SIR गाइडलाइन के पैरा 3(डी) के तहत, मतदाता जहां भी हों वहां से अपना फॉर्म भर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर 2003 की वोटर लिस्ट में अपने नाम की स्थिति भी देख सकते हैं।

अब तक 6.20 करोड़ से अधिक फॉर्म ईसीआईनेट पोर्टल पर सफलतापूर्वक अपलोड किए जा चुके हैं। साथ ही, मतदाता अब https://voters.eci.gov.in पर जाकर यह भी देख सकेंगे कि उनका पहचान पत्र जमा हुआ है या नहीं। इसके लिए एक नया मॉड्यूल भी आज रात लाइव किया जा रहा है। इस व्यापक प्रयास में राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 1.5 लाख बीएलए बीएलओ के साथ सहयोग कर रहे हैं। जो प्रतिदिन 50 तक ईएफ फॉर्मों को सत्यापित और जमा कर सकते हैं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story