TRENDING TAGS :
टूथब्रश ने खोला पति का बड़ा काला कांड, लड़कियों को बुलाता था घर, अनोखे तरीके से हुआ राज का खुलासा, पढ़कर उड़ जाएंगे होश!
ब्रिटेन की एक महिला ने स्मार्ट टूथब्रश की मदद से अपने पति के धोखे का बड़ा राज़ खोला। पति लड़कियों को बुलाता था घर, लेकिन टूथब्रश ऐप ने सच उजागर कर दिया। पढ़िए इस चौंकाने वाली और अनोखी कहानी।
AI image
ब्रिटेन की एक महिला ने अपने पति की सच्चाई जानने के लिए कोई जासूसी नहीं की, न ही होटल में पीछा किया और न ही फोन कॉल्स रिकॉर्ड कीं। उसने एक स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूथब्रश की मदद से अपने पति का झूठ पकड़ लिया। यह कहानी जितनी चौंकाने वाली है, उतनी ही दिलचस्प भी है। दरअसल, महिला अपने बच्चों को समय पर ब्रश करने की आदत सिखाने के लिए एक स्मार्टफोन ऐप इस्तेमाल कर रही थी। यह ऐप टूथब्रश से जुड़ा था और यह दिखाता था कि कब और कितनी देर तक ब्रश किया गया।
उसका शक गहराता गया
सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन एक दिन महिला ने नोटिस किया कि टूथब्रश का इस्तेमाल कुछ अजीब समय पर हो रहा है, जैसे सुबह उस वक्त, जब उसके पति को ऑफिस में होना चाहिए था। शुरुआत में उसे लगा कि ऐप में कोई गड़बड़ी है, लेकिन जब उसने हर शुक्रवार को एक जैसे समय पर टूथब्रश एक्टिव होते देखा, तो उसका शक गहराता गया।
महिला ने जब ध्यान से देखा, तो समझ आया कि उसके पति का टूथब्रश हर शुक्रवार सुबह चल रहा है, जबकि वह ऑफिस में होना चाहिए था। असलियत सामने तब आई जब पता चला कि उसका पति शुक्रवार को ऑफिस नहीं जा रहा था, बल्कि घर पर ही किसी महिला सहकर्मी के साथ समय बिता रहा था। वही टूथब्रश उस समय इस्तेमाल हो रहा था, जिससे सब राज खुल गया।
सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार रिएक्शन
जैसे ही यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे।एक यूजर ने लिखा, "अब तो ये आदमी टूथब्रश को हाथ भी नहीं लगाएगा!" दूसरे ने कहा, "एक टूथब्रश ने पूरा घर उजाड़ दिया।" वहीं किसी ने लिखा, "टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल इसे ही कहते हैं। इन सभी कमेंट्स का न्यूज़ ट्रैक से कोई लेना-देना नहीं है। ये यूज़र्स की व्यक्तिगत राय हैं। आपको यह खबर कैसी लगी, कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर लिखकर बताएं।


