बारिश में दही खाना सही या गलत? जानिए डॉक्टर की राय और सही तरीके से खाने के टिप्स

Curd Precautions Monsoon: दही को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

Ragini Sinha
Published on: 10 July 2025 12:02 PM IST
curd Eating in rainy season benefits and side effects
X

curd Eating in rainy season benefits and side effects (social media)

Curd Precautions Monsoon: बरसात का मौसम अपने साथ नमी, ठंडक और बदलता खानपान लेकर आता है। मिट्टी की सौंधी खुशबू और गरमागरम पकौड़े जहां मन को भाते हैं, वहीं कुछ खाद्य पदार्थों को लेकर लोग भ्रम में भी रहते हैं। ऐसा ही एक सवाल अक्सर पूछा जाता है क्या बारिश में दही खाना ठीक है?

दही को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। गर्मियों में दही ठंडक देता है, लेकिन मानसून में इसके सेवन को लेकर सावधानी जरूरी है।


मानसून में दही क्यों बन सकता है हानिकारक?

डॉ. के अनुसार, मानसून में हवा में नमी अधिक होने के कारण बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। ऐसे में अगर दही ताजा न हो तो उसमें हानिकारक बैक्टीरिया विकसित हो सकते हैं, जो गैस, अपच, पेट दर्द या फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं।

बरसात में कैसे खाएं दही?

मानसून के मौसम में दही का सेवन करते समय कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए। सबसे पहले, हमेशा ताजा और घर पर बनी हुई दही का ही सेवन करें। बाजार से लाई गई पैक्ड या बासी दही से परहेज करें क्योंकि उसमें हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते हैं। दही की ठंडी तासीर को संतुलित करने के लिए उसमें थोड़ा अदरक या काली मिर्च मिलाकर खाएं। बेहतर होगा कि दही को दिन में खाया जाए, रात के समय इसका सेवन न करें। साथ ही, दही को रायता, कढ़ी या किसी अन्य पके हुए पकवान के रूप में लेना अधिक सुरक्षित माना जाता है।


किन लोगों को परहेज करना चाहिए?

  • जिन्हें सर्दी-जुकाम, एलर्जी या पाचन की समस्या रहती है।
  • जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है।
  • इन्हें मानसून में दही खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
1 / 9
Your Score0/ 9
Ragini Sinha
ABOUT THE AUTHOR

Ragini Sinha

Ragini Sinha is a Former News Publisher at Newstrack.com.

Next Story