महिलाओं को लाल लिपस्टिक लगाते ही क्यों दे दिया जाता था तलाक, कहलाती थीं तवायफ? जानें इसके पीछे की दर्दनाक वजह

Red Lipstick History: क्या आप जानते हैं कि जिस लाल लिपस्टिक को आज महिलाएं गर्व से लगाती हैं, उसका इतिहास कितना विवादास्पद और दर्दनाक रहा है?

Ragini Sinha
Published on: 6 July 2025 1:29 PM IST
Red lipstick dark history
X

Red lipstick dark history (Social Media)

Red Lipstick Controversy: आज के समय में लाल लिपस्टिक को आत्मविश्वास, पावर और बोल्डनेस का प्रतीक माना जाता है। यह महिलाओं को एक अलग ही चमक देती है और उनके लुक को आकर्षक बना देती है।

क्या आप जानते हैं कि जिस लाल लिपस्टिक को आज महिलाएं गर्व से लगाती हैं, उसका इतिहास कितना विवादास्पद और दर्दनाक रहा है?


लाल लिपस्टिक लगाने वाली चुड़ैल

एक समय था जब लाल लिपस्टिक लगाने वाली महिलाओं को बुरी नजरों से देखा जाता था। यूट्यूब के एक फेमस चैनल के मुताबिक, पहले के जमाने में लोग मानते थे कि लाल लिपस्टिक लगाने वाली महिलाएं चुड़ैल होती हैं, जो काले जादू में लिप्त होती थीं। पुरुषों का ये भी मानना था कि महिलाएं लाल लिपस्टिक लगाकर उन्हें आकर्षित करती हैं और शादी के बाद उनका शोषण करती हैं। इसी सोच के चलते कई महिलाओं को उनके पति तलाक दे देते थे।


लाल लिपस्टिक लगाने वाली महिलाएं मर्दों को रिझाती है

इतना ही नहीं, पुराने समय में लाल लिपस्टिक को वेश्यावृत्ति से भी जोड़ा गया था। माना जाता था कि लाल लिपस्टिक सिर्फ वेश्याओं के लिए होती है, ताकि वे पुरुषों को आकर्षित कर सकें। यहां तक कि कुछ जगहों पर यह नियम बना दिया गया था कि वेश्याओं को लाल लिपस्टिक लगाना अनिवार्य है। इसी कारण आम महिलाएं इसे लगाने से कतराती थीं।

क्या है लाल लिपस्टिक का इतिहास

लिपस्टिक का इतिहास लगभग 5000 साल पुराना है। सबसे पहले सुमेरियन सभ्यता में इसका इस्तेमाल हुआ था, जहां महिलाएं रत्नों को पीसकर उसमें ऑयल मिलाकर लिपस्टिक बनाती थीं, लेकिन अगर कोई रत्न पूरी तरह से नहीं पिसता था, तो होंठ कट जाते थे और खून बहता था। वहीं मिस्र की महिलाएं कुछ खास कीड़ों को पीसकर उससे जेल बनाकर लिपस्टिक तैयार करती थीं।

इतिहास में एक और चौंकाने वाली कहानी क्वीन एलिजाबेथ की भी है। कहा जाता है कि उन्हें गाढ़ी लाल लिपस्टिक पसंद थी। उनके सेवकों ने उनकी पसंद के लिए ‘सिनेबार’ नाम के केमिकल से लिपस्टिक बनाई, जिसमें मरक्यूरी मौजूद था। यही जहर धीरे-धीरे उनकी सेहत बिगाड़ता गया, जिससे उनकी मौत हो गई।


हालांकि, ये जानकारी यूट्यूब वीडियो पर आधारित है और इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन यह साफ है कि लाल लिपस्टिक के पीछे एक लंबा, दर्दनाक और भेदभाव भरा इतिहास छिपा है। आज अगर महिलाएं इसे बिना डर के पहन पा रही हैं, तो इसके पीछे वर्षों की लड़ाई और बदलाव की एक गहरी कहानी है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Ragini Sinha
ABOUT THE AUTHOR

Ragini Sinha

Ragini Sinha is a Former News Publisher at Newstrack.com.

Next Story