‘लड़की छेड़त रहे…’, राबड़ी देवी के सम्राट चौधरी पर तीखे बोल ने बिहार में मचाया तहलका, सियासत गरमाई

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के आखिरी दो दिन हंगामेदार रहे। राबड़ी देवी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लड़की छेड़ने और गुंडागर्दी के आरोप लगाए।

Shivam Shrivastava
Published on: 25 July 2025 3:40 PM IST
Rabri Devi First Female CM of Bihar
X

Rabri Devi First Female CM of Bihar

Bihar Politics: बिहार विधानसभा सत्र का आखिरी दो दिन काफी हंगामेदार रहा। पक्ष-विपक्ष ने एक दूसरे पर बेहद असंसदीय भाषा का उपयोग किया। अब इस कड़ी में नया नाम जुड़ गया है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी का, जिन्होंने बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुये आरोप लगाया कि वो लड़की छेड़ते थे और गुंडागर्दी में शामिल थे।

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुये राबड़ी देवी ने कहा, ‘सम्राट चौधरी को हम बचपन से देखें हैं वो गुंडई करता है। हम लोग उसको बच्चे से देखें हैं लड़की को छेड़त थे बोरिंग रोड में, वो क्या दूसरा को गुंडा कहता है वो खुद गुंडई करता है।

चौधरी ने लालू यादव को बताया था अपराधी

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के बयान पर नाराजगी जताते हुये सदन में कहा था कि जिसका बाप अपराधी है वो क्या बोलेगा। इसी को लेकर राबड़ी देवी आज बिदक गईं। बिहार की नीतीश सरकार पर विपक्ष ने 70,877 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) कैग को नहीं सौंपने को लेकर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घोटालों में लिप्त है। इस मुद्दे पर एक नेता ने कहा, 2014 से सिर्फ घोटाले ही हो रहे हैं। केंद्र और राज्य दोनों सरकारें घोटालों में शामिल हैं।

नीतीश कुमार और राबड़ी देवी में हुई तीखी बहस

राज्य विधानसभा में उस समय माहौल और गर्म हो गया जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों के सदस्यों के काले कपड़े पहनने पर टिप्पणी की। उन्होंने राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा, इनके पहनावे की नकल कर सभी काले कपड़े पहन कर आए हैं।

इस पर राबड़ी देवी ने भी पलटवार करते हुए कहा, बिहार की जनता को जवाब चाहिए। इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा, जब सुनना चाहिए, तब सुनते नहीं हैं। पहले बात सुनें, फिर अपनी बात रखें। लेकिन हंगामा जारी रहने पर सभापति ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमला

तेजस्वी यादव पर कथित हमले के मुद्दे पर राबड़ी देवी के बयान का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, अगर उन्हें लगता है कि वे सुरक्षित नहीं हैं तो वे लिखित में दें। उन्हें दो पूर्व मुख्यमंत्रियों जैसी सुरक्षा मिली हुई है, फिर भी वे डरे हुए हैं। जबकि पूरा बिहार उनके ही लोगों से डरा हुआ है।

राबड़ी देवी द्वारा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर की गई टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी गई। विजय सिन्हा ने कहा, तथ्यों के बिना आरोप लगाना गलत है। यह संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश है। बिहार को बदनाम करने की कोशिश बंद होनी चाहिए।

विधानसभा में एसआईआर मुद्दे को लेकर विपक्ष के विरोध पर एनडीए नेताओं ने कहा, कार्यवाही रोकना लोकतंत्र के खिलाफ है। ये लोग लोकतंत्र नहीं, लाठीतंत्र लाना चाहते हैं। लेकिन एनडीए ऐसा नहीं होने देगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story