लालू के लाल ने फूंका बगावती बिगुल! तेज प्रताप यादव महुआ से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

राजद से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने ऐलान किया है कि वे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरेंगे।

Shivam Shrivastava
Published on: 26 July 2025 8:47 PM IST
लालू के लाल ने फूंका बगावती बिगुल! तेज प्रताप यादव महुआ से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
X

Tej Pratap Yadav News: बिहार की राजनीति में हलचल मचाते हुए पूर्व मंत्री और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया है कि वे महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरेंगे।

तेज प्रताप ने ‘टीम तेज प्रताप यादव’ नाम से एक नया मंच भी शुरू किया है। उन्होंने बताया कि यह कोई राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक ओपन प्लेटफॉर्म है। यहां कोई भी व्यक्ति जुड़कर सामाजिक और राजनीतिक काम कर सकता है। उन्होंने कहा, हमारा दरवाजा सबके लिए खुला है। हम समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देना चाहते हैं, खासकर युवाओं को।

इस घोषणा ने न केवल RJD के लिए चिंता बढ़ाई है बल्कि महुआ सीट पर दिलचस्प मुकाबले की संभावना भी बढ़ा दी है। तेज प्रताप ने पहले भी यह संकेत दिए थे कि अगर पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र महुआ को लेकर भावनात्मक जुड़ाव जताते हुए कहा, महुआ हमारी कर्मभूमि है, हम उसे जिला बनाएंगे। वहां की जनता कह रही है कि अगर किसी और को टिकट मिला, तो उसे हरवा देंगे।

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में हो सकते हैं चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में होने की संभावना है क्योंकि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने 25 जून से विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी है और अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को जारी की जायेगी। चुनाव संभवतः दिवाली और छठ जैसे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए दो या तीन चरणों में होंगे।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story